फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, PU ranked 6th in the country in US news rankings

यूएस न्यूज रैंकिंग में पीयू को छठा स्थान

Thu, 28 Oct 2021 12:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, PU ranked 6th in the country in US news rankings
चंडीगढ़। देश में पंजाब विश्वविद्यालय को यूएस न्यूज रैंकिंग एंड वर्ल्ड रिपोर्ट में छठा स्थान मिला है। वहीं विश्व जगत में 679 व एशिया में 152वीं रैंक हासिल हुई है। यहां के फिजिक्स विभाग को 259, रसायन विज्ञान विभाग को 665 व मैटेरियल साइंस को 720वां स्थान मिला है। बेहतर परिणाम आने के बाद पीयू के अफसर खुश हैं।
विज्ञापन

यूएस न्यूज रैंकिंग पिछले 90 साल से विश्व के शिक्षण संस्थानों, मेडिकल संस्थानों आदि से जुड़े मामलों की रैंकिंग जारी करती है। विश्वविद्यालय के शोध पत्र, उनका प्रभाव, उनका सौजन्य, शिक्षक-छात्र अनुपात, विश्वविद्यालय की छवि आदि बिंदुओं को देखते हुए रैंक जारी होती है। इस बार पीयू का ग्लोबल स्कोर 47.3 रहा है। ग्लोबल रिसर्च रेपुटेशन को 966, रीजनल रिसर्च रेपुटेशन को 241 अंक मिले हैं। पब्लिकेशन की संख्या 805, बुक्स 855, कांफ्रेंस 740, नॉर्मलाइजेशन साइटेशन इंपैक्ट 627, अंतरराष्ट्रीय कोलाब्रेशन 969, हाई साइटेशन पेपर टॉप एक फीसदी में 748 को जगह मिली है। पीयू ने कई अन्य मामलों में भी बेहतर प्रदर्शन किया। आईक्यूएसी निदेशक डॉ. आशीष जैन का कहना है कि हर मानक पर पीयू को अच्छे अंक मिले हैं। हर रैंक में पीयू का प्रदर्शन अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed