फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, PU, Hostel not allowed to meet the female friend at night, the young man entered the hostel by breaking the gate from the car, arrested

रात में महिला मित्र से मिलने नहीं दिया तो कार से गेट तोड़ छात्रावास में घुसा युवक, गिरफ्तार

Tue, 16 Nov 2021 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, PU, Hostel not allowed to meet the female friend at night, the young man entered the hostel by breaking the gate from the car, arrested
चंडीगढ़। शराब के नशे में धुत एक युवक रविवार रात अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के यूआईटी विभाग के छात्रावास में जबरन घुस गया। इस दौरान उसने छात्रावास के मुख्य द्वार को गाड़ी से जोरदार टक्कर मारी और अंदर लगे द्वार के शीशे को तोड़ दिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सेक्टर-11 थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, लापरवाही से गाड़ी चलाने, रात के समय जबरन छात्रावास में घुसने, ड्यूटी में बाध पहुंचाने और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान बठिंडा निवासी दिलप्रीत के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को जिला अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नशे में होने की पुष्टि के लिए पुलिस ने दिलप्रीत का मेडिकल भी करवाया है।
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी विपिन कुमार (34) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को पीयू छात्रावास के 9 नंबर गेट पर रात 10 से सुबह 6 बजे तक उसकी ड्यूटी लगी थी। रात साढ़े 10 बजे एक युवक पैदल गेट की तरफ आया और बोला कि उसे अपनी महिला मित्र से मिलना है। रात का समय होने के कारण सुरक्षाकर्मी ने मना कर दिया। कुछ देर बाद युवक अपनी सफेद रंग की पंजाब नंबर की कार को तेज रफ्तार से लेकर आया और गेट में जोरदार टक्कर मार दी। इससे लोहे का गेट टूट गया। फिर वह गाड़ी लेकर हॉस्टल के लॉन में पहुंच गया और गाड़ी से उतरकर छात्रावास के मुख्य दरवाजे का शीशा तोड़कर अंदर घुस गया। शीशा टूटने ने उसे चोट भी आई। इतने में सुरक्षाकर्मी अक्षय भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान रोकने पर दिलप्रीत ने सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई भी की। इसके बाद उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के खिलाफ जांच के लिए डीएसडब्ल्यू ने बनाई कमेटी
पीयू के डीन स्टूडेंट फेलवेयर (डीएसडब्ल्यू) ने इस मामले में जांच कमेटी बना दी है। कमेटी में डीएसडब्ल्यू महिला और पुरुष के साथ छात्रावास की वार्डन व अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। कमेटी मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी, उसके बाद ही लड़की के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार अभी लड़की के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed