फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh, Plaza beat Leisure Zone by five wickets in a league match of the UTCA Domestic Tournament

यूटीसीए डोमेस्टिक टूर्नामेंट के लीग मैच में प्लाजा ने लेजर जोन को पांच विकेट से हराया

Fri, 01 Oct 2021 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Plaza beat Leisure Zone by five wickets in a league match of the UTCA Domestic Tournament
चंडीगढ़। यूटीसीए डोमेस्टिक टूर्नामेंट (सीनियर) के एक लीग मैच में प्लाजा जोन ने लेजर जोन को पांच विकेट से हराया। सेक्टर-8 स्थित डीएवी स्कूल में खेला गया मैच वर्षा बाधित रहा। इस मैच में वीजेडी पद्धति से विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

प्लाजा जोन ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। लेजर जोन ने कप्तान अंकित कौशिक की 54 रनों की नाबाद पारी और रमन के 23 रनों की बदौलत 39 ओवर में 121 रन बनाए। गेंदबाजी में मनिकांता ने 4 और परमेश ने 3 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्लाजा जोन की शुरुआत निराशाजनक रही। टीम ने केवल 19 रन पर दो विकेट गंवा दिए। कप्तान सरुल कंवर की 34 रनों की पारी ने टीम को संभाला ही था कि वर्षा के चलते मैच को रोकना पड़ा। इसके बाद मैच 40 ओवर का कर 107 रनों का लक्ष्य दिया गया। प्लाजा ने 25वें ओवर में जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed