फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, PGi, OPD started, arrangements for the convenience and safety of patients are incomplete, Parking waiting area

पीजीआई की ओपीडी शुरू, मरीजों की सुविधा और सुरक्षा के इंतजाम हैं अधूरे

Wed, 29 Sep 2021 10:09 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, PGi, OPD started, arrangements for the convenience and safety of patients are incomplete, Parking waiting area
चंडीगढ़। पीजीआई प्रशासन ने ओपीडी का संचालन शुरू कर दिया है, लेकिन मरीजों की सुविधा और सुरक्षा के इंतजाम अधूरे हैं। ओपीडी में लोगों को ब्लड सैंपल देने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, मरीज अभी भी मल्टीलेवल पार्किंग में बने वेटिंग एरिया में बैठ रहे हैं।
विज्ञापन

कोविड काल में न्यू ओपीडी के सामने पार्किंग एरिया के दूसरे तल पर मरीजों के लिए वेटिंग एरिया बनाया गया था। मौजूदा समय में व्यवस्था वैसी ही बनी हुई है। पार्किंग एरिया में भूतल और तीसरे तल पर वाहन खड़े किए जा रहे हैं, जबकि दूसरे तल पर वेटिंग एरिया में लोग बैठे नजर आते हैं। मरीजों और उनकेपरिजनों का कहना है कि पार्किंग के बीच वेटिंग एरिया बनाने से किसी दिन अनहोनी हो सकती है। क्योंकि अब ज्यादा मरीज आने लगे हैं। वहां आते-जाते कोई भी चोटिल हो सकता है।
विज्ञापन

तीसरे दिन इतने मरीजों को मिला परामर्श
पीजीआई में काउंटर पर पंजीकरण- 5713
टेली कंसल्टेशन से पंजीकरण- 1434
कोट
ओपीडी संचालन केदौरान जहां-जहां कमियां नजर आ रही हैं, उसमें सुधार करने का निर्देश दिया जा रहा है। जहां तक पार्किं ग एरिया में वेटिंग एरिया केसंचालन की बात है तो ठेकेदार को निर्देश दिया जाएगा कि वह लोगों के आने-जाने वाले रास्ते पर अपने कर्मचारी तैनात करें, ताकि कोई अनहोनी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुमार गौरव, डीडीए पीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed