फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh, Open cinema halls, few visitors arrived on the first day

खुल गए सिनेमा हॉल, पहले दिन कम रही दर्शकों की संख्या

Sat, 31 Jul 2021 02:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Open cinema halls, few visitors arrived on the first day
चंडीगढ़। पिछले कई महीने से बंद पड़े सिनेमाघर शुक्रवार से खुल गए। बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के शौकीन पहले दिन ही फिल्म देखने सिनेमाघरों में पहुंचे। हालांकि दर्शकों की संख्या कम रही। सेंट्रा मॉल पीवीआर और सिटी इंपोरियम में पुरानी फिल्में दिखाई गईं। एलांते मॉल का सिनेमा हॉल अभी नहीं खोला गया है।
विज्ञापन

पहले दिन सेंट्रा मॉल के पीवीआर में पांच शो चले। यहां हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी भाषा की फिल्में चलाई गईं। पीवीआर में शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए घेरे बनाए गए हैं। एक सीट छोड़कर ही दर्शकों को बैठाया गया। एक दिन पहले ही बैठने, प्रवेश और निकासी की सभी व्यवस्थाएं कर ली गई थीं। सामाजिक दूरी को ध्यान रखते हुए टिकट की बुकिंग डिजिटल माध्यम से ही की जा रही है। कोरोना वायरस के चलते सिनेमा हाल की कुल सीटों में 50 फीसदी सीटों पर ही बैठने की अनुमति मिली हुई है। दिशानिर्देश के मुताबिक, दर्शकों को मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना जरूरी होगा।
विज्ञापन

पीवीआर की तरफ से बताया कि पूरे स्टॉफ को वैक्सीन लगवाई गई है और हर इंटरवल के बाद हॉल को सैनिटाइज किया जा रहा है। शुक्रवार को भी एक शो के खत्म होने के बाद पूरे सिनेमा हॉल को सैनिटाइज किया गया, उसके बाद ही अगले शो के लिए दर्शकों को हॉल में प्रवेश करने की अनुमति दी गई। इसके अलावा खाने-पीने की चीजों को भी यूवी सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed