{"_id":"617d7da4fe17ec4e8a155f24","slug":"chandigarh-nursing-workers-of-chandigarh-and-punjab-will-go-on-strike-on-8-panchkula-news-pkl431655956","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमसीएच 32 व जीएमएसएच 16 के नर्सिंग कर्मचारी 8 से हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमसीएच 32 व जीएमएसएच 16 के नर्सिंग कर्मचारी 8 से हड़ताल पर
विज्ञापन
चंडीगढ़। पांचवें वेतन आयोग में संशोधन संबंधी मांगें पूरी न किए जाने से नाराज नर्सिंग कर्मचारी आठ नवंबर से हड़ताल पर रहेंगे। इसमें पंजाब के साथ चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 के नर्सिंग कर्मचारी शामिल होंगे। नर्सिंग कर्मचारियों का कहना है कि पंजाब सरकार इस संबंध में तीन बार बैठक कर चुकी है लेकिन अब तक निर्णय नहीं लिया गया।
ज्वाइंट एक्शन नर्सेज कमेटी पंजाब और यूटी चंडीगढ़ के कन्वीनर डबकेश कुमार ने बताया कि पंजाब सरकार हमारी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। सरकार को बार-बार लिखित में दिए जाने पर भी अभी तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई है, इसलिए हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। उस दौरान मरीजों को होने वाली परेशानी के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार होगी।
ये है मुख्य मांग
- पांचवें वेतन आयोग में टाइपोग्राफिकल गलती की वजह से जो त्रुटि हुई थी, उसको ठीक करके 2011 से इंप्लीमेंट न कर 2006 इंप्लीमेंट किया जाए।
- पंजाब सरकार नई रिक्रूटमेंट में भी 29200 सैलरी देकर नर्सों के साथ अन्याय कर रही है, इस पर रोक लगे।
- नर्सों के विभिन्न भत्ते जैसे नर्सिंग केयर अलाउंस 7200 प्रति माह, ट्रेवलिंग एलाउंस, ड्रेस एलाउंस केन्द्र की तर्ज पर दिया जाए।
- नर्सों का पदनाम केंद्र की तर्ज पर नर्सिंग ऑफिसर करने और कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जाए।