फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh not liked Afghan onion

चंडीगढ़ः अफगान से आया प्याज, पर सिटी ब्यूटीफुलवासियों को नहीं भाया स्वाद, कैंसिल हुए कई ऑर्डर

Thu, 12 Dec 2019 12:20 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 12 Dec 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh not liked Afghan onion
फाइल फोटो
सिटी ब्यूटीफुल के लोगों को अफगानिस्तान से आए प्याज का स्वाद नहीं भा रहा है। कई होटल संचालकों और रेस्टोरेंट के स्वामियों ने प्याज का ऑर्डर कैंसल कर दिया है। डिमांड कम होने के कारण व्यापारियों ने भी अफगानी प्याज मंगाना कम कर दिया है।
विज्ञापन


प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए इन दिनों केंद्र सरकार अफगानिस्तान से प्याज का आयात कर रही है। यही आयातित प्याज ट्राइसिटी की सेक्टर 26 की मंडी में भी पहुंचा है। अन्य प्याज के मुकाबले दाम कम होने के कारण शहर के कई होटल संचालकों और रेस्टोरेंट मालिकों ने प्याज का ऑर्डर किया था, लेकिन दूसरे प्याज के मुकाबले अधिक इसमें छार (तीखापन) अधिक है। और स्वाद भी अच्छा नहीं है, इस कारण ऑर्डर कैंसल कर दिया।
विज्ञापन


बिगड़ रहा सब्जियों का जायका
रेस्टोरेंट संचालक फारूक मलिक ने बताया कि अफगानी प्याज के स्वाद में कसैलापन अधिक होने के कारण सब्जियों का जायका भी बिगड़ रहा है। छार अधिक होने के कारण स्टाफ को भी दिक्कत हो रही है। इस कारण उन्होंने प्याज का ऑर्डर कैंसल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानी प्याज मंगाना किया कम
सेक्टर 26 मंडी के प्याज आढ़ती भरत अग्रवाल ने बताया कि अन्य प्याज की अपेक्षा अफगानी प्याज की डिमांड कम है। इसको देखते हुए उन्होंने भी बाहर से आने वाले अफगानी प्याज को मंगाना कम कर दिया है।


अलवर के प्याज के मुकाबले मांग कम
नासिक और अलवर के प्याज के मुकाबले अफगानी प्याज की डिमांड कम है। इसी कारण व्यापारी इस प्याज को कम मंगा रहे हैं। पूर्व में 4 से 5 ट्रक अफगानी प्याज आते थे, लेकिन डिमांड कम होने के कारण इनकी संख्या अब 1 से 2 ही रह गई है।
- मनोज शर्मा, सचिव, मार्केट कमेटी, ग्रेन मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed