{"_id":"617ae78cd7c35d4ac93f130d","slug":"chandigarh-nhm-employees-on-strike-talks-inconclusive-panchkula-news-pkl4314565159","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मचारी रहे हड़ताल पर, वार्ता बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मचारी रहे हड़ताल पर, वार्ता बेनतीजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। डीसी रेट से वेतन भुगतान के नाम पर जबरदस्ती आउटसोर्स के मानकों को थोपे जाने के विरोध में एनएचएम कर्मचारी वीरवार को हड़ताल पर रहे। जीएमएसएच-16 में एकत्र होकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मामले पर प्रशासक के सलाहकार और स्वास्थ्य सचिव के बीच वार्ता भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका।
एनएचएम कर्मचारियों ने बताया कि सलाहकार ने उनकी मांगों को सही ठहराते हुए स्वास्थ्य सचिव से वार्ता का निर्देश दिया, लेकिन स्वास्थ्य सचिव ने सुनवाई करने से साफ मना कर दिया। उनका कहना है कि अगर डीसी रेट पर वेतन चाहिए तो आउटसोर्स के मानकों का शत प्रतिशत पालन करना होगा। उन्होंने हमारीहड़ताल को गलत ठहराया। उन्होंने हड़तालरत कर्मचारियों की जगह नई भर्ती करने की भी बात कही। इससे कर्मचारियों में काफी रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि कोविड के दौरान जान हथेली पर रखकर क्या इसी दिन के लिए ही ड्यूटी की थी। प्रशासन हमें ईमानदारी और मेहनत का उपहार ऐसे प्रताड़ित करके दे रहा है। कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रखते हुए सचिवालय कूच करने का निर्णय लिया है।