फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Municipal Corporation,12 to 1 pm meet officials

नगर निगम में 12 से 1 बजे तक अफसरों से मिलेगी जनता

Thu, 02 Sep 2021 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Municipal Corporation,12 to 1 pm meet officials
चंडीगढ़। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए नगर निगम में पहली बार अधिकारियों के लोगों से मिलने का समय तय कर दिया गया है। नगर निगम में अब दोपहर 12 से एक बजे तक अफसर न कोई बैठक करेंगे और न कोई ऑफिस के बाहर रहेगा। इस दौरान प्राथमिकता से लोगों के काम किए जाएंगे। वहीं, बुधवार और शुक्रवार को अफसर लोगों से नहीं मिलेंगे। फिलहाल, निगम में ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की व्यवस्था नहीं है, इसलिए समय पर आने वाले लोग ही अपने काम करा सकेंगे।
विज्ञापन

मेयर रविकांत शर्मा ने बताया कि प्रशासन की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जनप्रतिनिधियों से मिलने के लिए फिलहाल कोई पाबंदी नहीं है। निगम में आने वाले लोगों को वैक्सीन सर्टिफिकेट साथ लाना होगा। सर्टिफिकेट न होने पर 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट साथ लानी होगी। आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने बताया कि कर्मचारियों और लोगों के लिए मानक तय किए गए हैं, ताकि महामारी में सभी का बचाव हो सके। वहीं, कर्मचारियों को भी शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले इलाकों में रोस्टर बनाकर करेंगे काम
आयुक्त ने बताया कि मंडी, अपनी मंडी व मार्केट सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों के लिए योजना बना रहे हैं। यहां रोस्टर बनाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। टीकाकरण के साथ ही मास्क लगाने और सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से भी चर्चा कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि वेंडरों और दुकानदारों को प्राथमिकता के तौर पर टीका लगाया जाए। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर को भी मजबूत करेंगे, ताकि कोरोना से जुड़ी समस्याओं को भी तत्काल हल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय तय होने से भीड़ का खतरा
अन्य विभागों और नगर निगम की कार्य प्रणाली में काफी अंतर है। निगम के पास ज्यादातर मूलभूत सुविधाएं हैं। जब कोरोना पीक पर था, तब भी समय तय नहीं था। ई-गवर्नेंस सेवाओं को भी अभी बेहतर तरीके से शुरू नहीं किया गया है। अब नए नियमों के अनुसार निगम में अपने काम के लिए भीड़ का खतरा रहेगा। हर व्यक्ति की प्राथमिकता रहेगी कि उनके कार्य पहले हों। वहीं, सप्ताह में तीन दिन होने के कारण लोग अपने कार्य के लिए सिफारिशें भी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed