{"_id":"6064e1158ebc3e590d66c5df","slug":"chandigarh-mp-kirron-kher-congress-find-city-deepa-dube-panchkula-news-pkl4088805119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने सांसद किरण खेर को दूरबीन लेकर ढूंढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने सांसद किरण खेर को दूरबीन लेकर ढूंढा
विज्ञापन
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष दीप दुबे दूरबीन लेकर सांसद किरण खेर को ढूंढती हुई।
चंडीगढ़। कांग्रेस और भाजपा की आपसी खींचतान की राजनीति चरम पर पहुंच गई है। नगर निगम का चुनावी साल होने के कारण दोनों पार्टियां यह बताने में जुटी हैं कि उनके नेता ही जनता के बीच रहते हैं जबकि दूसरी पार्टी के नेता जनता से दूर हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने शहर की सांसद किरण को ढूंढने का क्रम दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रखा।
बता दें कि मंगलवार को पार्षद सतीश कैंथ शहर के पार्कों, झाड़ियों, मंदिरों और गलियों में दिन के उजाले में मोमबत्ती लेकर सांसद किरण खेर को ढूंढते नजर आए थे। वहीं, बुधवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष दीपा दुबे ने दूरबीन से झाड़ियों और पेड़ों पर सांसद किरण खेर को ढूंढा। दीपा दुबे ने सेक्टर-17 के प्लाजा में भी सांसद को ढूंढने का प्रयास किया। इतना ही नहीं सांसद की फोटो लेकर भी लोगों से उनकी गुमशुदगी के बारे में पता किया।
दीपा दुबे ने बताया कि आमजन के साथ उन्होंने सेक्टर-17 प्लाजा स्थित दुकानदारों से पता किया कि क्या सांसद किरण खेर उनकी दुकान में आई हैं? उन्होंने दावा किया कि दुकानदारों ने बताया कि सांसद को 2019 के चुनावों के बाद कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ महिला कांग्रेस लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर यह बताएगी कि चंडीगढ़ की सांसद अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रही हैं, इसलिए उनका मासिक वेतन बंद कर दिया जाए क्योंकि उन्हें वेतन जनता के कर से दिया जाता है। जो सांसद जनता के प्रति अपने कर्तव्य नहीं निभा सकता और डेढ़ साल से अपने संसदीय क्षेत्र से बहुत दूर है, वह मासिक वेतन के लायक नहीं है। दुबे ने कहा कि यह कांग्रेस और जनता के दबाव का असर है बीजेपी को संासद के बारे खुलासा करने पर मजबूर होना पड़ा।