फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Facts Revealed in Jaspreet Murder Case of Chandigarh

जसप्रीत हत्याकांड में खुलासा: पत्नी के सामने बेइज्जती से नाराज था मोंटी, एक थप्पड़ के बाद ले ली थी दोस्त की जान

Sun, 14 Nov 2021 11:51 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 14 Nov 2021 11:51 PM IST
सार

चंडीगढ़ के सेक्टर-19 निवासी जसप्रीत शर्मा ने शनिवार शाम दड़वा लाइट प्वाइंट से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर पड़ौल निवासी जसप्रीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
New Facts Revealed in Jaspreet Murder Case of Chandigarh
मृतक जसप्रीत। - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ में दोस्त को गोली मारने के मामले में आरोपी जसप्रीत शर्मा उर्फ मोंटी ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को दोस्त जसप्रीत सिंह ने उसके घर आकर पत्नी के सामने उसे काफी बेइज्जत किया था। गाली गलौच भी की। शनिवार को कार में थप्पड़ मारा था। इससे वह गुस्से में आ गया और गोलियां चला दीं। पुलिस ने रविवार को मोंटी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पता चला है कि मोंटी और जसप्रीत सिंह के बीच काफी कहासुनी हुई थी। इससे गुस्साए मोंटी ने उस पर गोली चला दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जसप्रीत सिंह के अलावा मोंटी और किसी के साथ लेनदेन तो नहीं करता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार मोंटी ने बाजार से ब्याज पर रकम भी ले रखी है। फिलहाल, अभी तक किसी की शिकायत पुलिस के पास नहीं आई है। वहीं, लेनदेन की असल रकम के बारे में भी पुलिस पता करेगी। मोंटी ने 10 लाख रुपये लेने की बात पुलिस को बताई थी, जबकि जसप्रीत सिंह के भाई ने रकम 30 लाख रुपये तक बताई है। दोनों दोस्त कार खरीदने और बेचने का काम करते थे।
विज्ञापन


दो साल से अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा
पुलिस पूछताछ में मोंटी ने बताया कि दो साल से वह अवैध पिस्टल लेकर शहर में घूम रहा था। उसने यह पिस्टल उत्तर प्रदेश से मंगवाई थी। इसे सेक्टर-28 के एक पेंटर से खरीदा था, लेकिन अब उस पेंटर की मौत हो चुकी है। सवाल यह है कि शहर में मोंटी दो साल से अवैध पिस्टल के साथ घूमता रहा और किसी ने पकड़ा तक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
सेक्टर-19 निवासी जसप्रीत शर्मा उर्फ मोंटी (29) ने शनिवार की शाम दड़वा लाइट प्वाइंट से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर पड़ौल निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस (31) की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद मोंटी ने थाने में जाकर खुद ही सरेंडर कर दिया था। मृतक जसप्रीत सिंह की छह महीने की एक बेटी है। वहीं, आरोपी का सात साल का एक बेटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed