फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Housing Board will recruit JE, SDO, Clerk, notification soon

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड करेगा जेई, एसडीओ, क्लर्क की भर्ती, जल्द नोटिफिकेशन होगी जारी

Sun, 09 Feb 2020 12:26 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 09 Feb 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Housing Board will recruit JE, SDO, Clerk, notification soon
सांकेतिक तस्वीर।

करीब 28 साल बाद चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) रेगुलर टेक्निकल पदों पर भर्ती करने जा रहा है। वर्ष 1992 के बाद अब सीएचबी में 24 जेई व 8 एसडीओ की रेगुलर पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा 50 क्लर्क, स्टेनो व ड्राफ्टमैन के लिए भी भर्ती की जाएगी। सभी पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी मिल चुकी है। सीएचबी की तरफ से रिक्रूटमेंट एजेंसी को काम भी सौंप दिया गया है। आने वाले दिनों में इस बारे नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


सीएचबी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यशपाल गर्ग ने बताया कि रेगुलर पोस्टों पर भर्ती के लिए प्रशासन की तरफ से इजाजत मिल चुकी है। एजेंसी को काम सौंप दिया गया है। जल्द ही इस संबंध में नोटीफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड में टेक्निकल स्टाफ की भर्ती 28 साल बाद भर्ती की जा रही है। वर्ष 1992 में ये भर्ती की गई थी, जिसके बाद रेगुलर भर्ती नहीं हुई थी।
विज्ञापन


वहीं नॉन टेक्निकल स्टाफ की कुछ साल पहले ही भर्ती हुई थी। इससे पहले कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए बोर्ड कांट्रेक्ट या आउटसोर्स की सहायता ले रहा था। बता दें कि क्लर्क की 50, जूनियर इंजीनियर 24 और सब डिवीजन इंजीनियर की 8 पोस्टों के अलावा स्टेनो समेत अन्य पोस्टों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूटी प्रशासन ने भी हाल ही में ग्रुप सी की भर्ती निकाली थी। प्रशासन ने क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट (अंग्रेजी) की कुल 477 खाली पड़े पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। ये सभी नियुक्तियां कॉमन कैडर रिक्रूटमेंट रूल्स-2015 के आधार पर की जी रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed