फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Horses show, foreign breed, Tricity

तीन दिन विदेशी नस्ल के घोड़े ट्राइसिटी में जमाएंगे रंग

Thu, 28 Oct 2021 12:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Horses show, foreign breed, Tricity
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में पहली बार 29 से 31 अक्तूबर तक होर्स शो होने जा रहा है। इसमें विदेशी नस्ल के घोड़े भी हिस्सा लेंगे। द रेंच होर्स क्लब की ओर से आयोजित इस शो में जाने माने प्रतिभागी भी शामिल रहेंगे। 150 प्रतिभागी अपने उम्दा नस्ल के घोड़ों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

सेक्टर 27 स्थित प्रेस क्लब में हॉर्स शो के एग्जीक्यूटिव लीडर दिलप्रीत सिद्धू ने बताया कि शो का उद्घाटन एसएसपी कुलदीप चहल करेंगे। जबकि समापन समारोह में पंजाब के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और डीजीपी पंजाब इकबाल प्रीत सिंह सहोता मुख्य अतिथि के तौर पर आएंगे।
विज्ञापन

मुख्य समन्वयक गुरशेर ढिल्लों ने बताया कि शो का मकसद सभी आयु वर्ग के लोगों में घुड़सवारी के खेल को बढ़ावा देना है। खेल के रूप में घुड़सवारी पश्चिमी देशों में प्रचलित है। इसे भारत में भी उस स्तर तक बढ़ावा देने की आवश्यकता है। चंडीगढ़ हॉर्स शो के जरिए पंजाब और ट्राइसिटी में घुड़सवारी को आगे ले जाने में मदद मिलेगी। ढिल्लों ने बताया कि टी- 20 क्रिकेट फॉरमेट और प्रो कबड्डी लीग की तरह टीमों का चयन कर नया प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। शो में अेालंपियन इम्तियाज अनीज और अर्जुन अवार्डी कर्नल रूपी बराड़ भी मौजूद रहेंगे। यह दोनाें जज के तौर पर होर्स पर प्रतिभागियाें पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह घोड़े होंगे आकर्षण का केंद्र
एग्जीक्यूटिव लीडर दिलप्रीत सिद्धू ने बताया कि शो में विश्व की बेहतरीन ब्रीड वार्म ब्लड की नस्ल के घोड़े आकर्षण का केंद्र होंगे। यह नस्ल यूरोप की है, जो काफी कीमती होती है। भारतीय नस्ल के बेहतरीन मारवाड़ी घोडे ऐसे शो का हिस्सा नहीं होते क्योंकि यह नस्ल लंबी दूरी तय करती है। कूदने या तेज चलने वाले गुण इनमें नहीं होते।

यहां के घुड़सवार लेंगे हिस्सा
शो में भारतीय नौसेना, चंडीगढ़ पुलिस, हरियाणा पुलिस, गुड़गांव हॉर्स क्लब, पीएपी पंजाब, बुड्डा दल स्कूल पटियाला, वर्धिनंद हॉर्स अकादमी आदि की टीमें हिस्सा लेंगी। इस शो में फूड स्टॉल, बच्चों के लिए खेल, घुड़सवारी आदि के जरिए एक कार्निवल का अनुभव दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed