फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh, Health department, Health secretery, Why are the old employees not being adjusted in the new recruitment?

आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकालने पर उठाए सवाल

Sun, 03 Oct 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Health department, Health secretery, Why are the old employees not being adjusted in the new recruitment?
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग में कोरोना काल में आउटसोर्स पर रखे गए कर्मचारियों में से 81 को नौकरी से निकाले जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विरोध प्रदर्शन के बीच स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने स्वास्थ्य निदेशक समेत जीएमएसएच-16 के चिकित्सा अधीक्षक से कर्मचारियों के ही बिंदुओं पर सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सचिव ने पूछा है कि अगर स्वास्थ्य विभाग ने 15 सितंबर के बाद आउटसोर्स पर कर्मचारियों की भर्ती की है तो इन कर्मचारियों को समायोजित क्यों नहीं किया गया। उन्होंने 15 से 30 सितंबर के बीच विभिन्न पदों पर आउटसोर्स से की गई भर्तियों का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूर्व स्वास्थ्य निदेशक ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में मानक को दरकिनार कर आउटसोर्स पर कई भर्तियां की हैं। इस पर कोरोना काल में आउटसोर्स पर भर्ती के बाद हटाए गए कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उच्च अधिकारियों ने अपने नजदीकियों को भर्ती करने के लिए हमारे बारे में नहीं सोचा। अगर उन्हें निकाले जाने से पहले इस बारे में ध्यान दिया गया होता तो 81 कर्मचारियों में से कुछ अभी नौकरी कर रहे होतेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग में पिछले कुछ दिनों से भर्ती के नाम पर चल रही धांधली का मामला अमर उजाला ने बीते 16 और 17 सितंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था। इसमें बताया गया था कि किस तरह से उच्च अधिकारियों ने कुछ मलाईदार पदों पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की नियुक्ति कर युवाओं को रोजगार के अवसर से वंचित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed