फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, GMCH-32, Parking personnel clashed with drivers on asking for the rate list

रेट लिस्ट पूछने पर वाहन चालकों से भिड़ा पार्किंग कर्मी

Tue, 14 Sep 2021 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, GMCH-32, Parking personnel clashed with drivers on asking for the rate list
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 की पेड पार्किंग में सोमवार को रेट लिस्ट को लेकर बवाल हो गया। मरीजों के परिजनों ने बिना रेट लिस्ट लगाए पार्किंग शुल्क लेने का विरोध कर पैसे देने से इनकार कर दिया। इस पर पार्किंग में तैनात कर्मचारी वाहन चालकों से भिड़ गया। लोगों ने जैसे-तैसे बीचबचाव कर स्थिति को काबू किया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 12 बजे मलोया निवासी जगदीश कुमार बाइक लेकर पार्किंग में पहुंचे तो कर्मचारी ने 5 रुपये का शुल्क मांगा। उन्होंने पैसे देकर रसीद ले ली। उसके बाद रेट लिस्ट देखनी चाही, जो नहीं दिखी। इस पर उन्होंने कर्मचारी से इस बारे में पूछा। कर्मचारी ने गलती स्वीकार करने की बजाय जगदीश को चुपचाप जाने को कह दिया। इस पर जगदीश को गुस्सा आ गया। उन्हें देखकर पार्किंग में आए अन्य लोगों ने भी विरोध किया। चौंकाने वाली बात यह है कि अस्पताल प्रशासन की नाक के नीचे खुलेआम मानकों की अनदेखी कर इस पेड पार्किंग को चलाया जा रहा है और प्रबंधन को खबर तक नहीं है। यह भी नहीं पता कि लोगों से तय शुल्क वसूले जा रहे हैं या उससे ज्यादा।
विज्ञापन

कोट
अगर बिना रेट लिस्ट लगाए पार्किंग चलाई जा रही है तो ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को पार्किंग में रेट लिस्ट लगाने के बाद ही रसीद काटा जाएगा।
-डॉ. सुधीर गर्ग, चिकित्सा अधीक्षक, जीएमसीएच-32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed