फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, festival of freedom - the officers got heavy, councilors beat

नगर निगम के अधिकारी महिलाएं और पुरुष ने जीता रस्सा कशी का मुकाबला

Wed, 29 Sep 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, festival of freedom - the officers got heavy, councilors beat
मनीमाजरा। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आगाज मंगलवार को मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी स्थित पार्क में हुआ। लोगों ने योग कर निरोग रहने का संकल्प लिया तो बच्चों ने ऊंट की सवारी का लुत्फ उठाया। वहीं, रस्साकशी खेल में निगम के अधिकारी (महिला व पुरुष वर्ग) ने पार्षदों की टीम को हराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन सुबह 7 बजे योग के बाद लोगों ने टी स्टॉल का आनंद लिया। वहीं, पार्क में शौचालय, खेल उपकरण और तालाब के मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया गया। आजादी का 75वां महोत्सव होने के कारण निगम यह कार्य 75 घंटे में पूरे करेगा। प्रशासक के सलाहकार व मेयर रविकांत शर्मा ने पौधा लगाकर हर्बल गार्डन बनाने की शुरुआत की। सलाहकार ने गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मैंने कभी रस्साकसी का खेल नहीं देखा था, पहली बार यह खेल देखकर बड़ा अच्छा लगा। इस मौके पर गृह सचिव नितिन कुमार यादव, वित्त सचिव डॉ. विजय नामदेवराव जडे़, डीसी मनदीप सिंह बराड़, डीजीपी प्रवीर रंजन, डीआईजी ओमबीर बिश्नोई, निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सारंगपुर स्कूल ने कबड्डी में बाजी मारी
कार्यक्रम में पुरुष वर्ग की कबड्डी का आयोजन हुआ। इस दौरान युवाओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इसमें जीएसएसएस धनास, जीएमएसएसएस सांरगपुर व इंदिरा कॉलोनी की दो स्थानीय टीमों ने भाग लिया। कबड्डी में सांरगपुर ने पहला स्थान हासिल किया। उसके बाद बच्चों ने चित्रकारी व पेंटिंग बनाई। इस दौरान बच्चों ने जादू शो का भी आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज के कार्यक्रम
योग : सुबह 7 बजे
कबड्डी प्रतियोगिता (महिला) 10 बजे
कला प्रतियोगिता 12 बजे
महिलाओं की प्रतियोगिताएं 2 बजे
कठपुतली प्रदर्शन 5 बजे
ऊंट की सवारी : सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed