फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Electricity cuts in scorching heat, people upset

भीषण गर्मी में लग रहे बिजली के कट, लोग हो रहे परेशान

Fri, 02 Jul 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Electricity cuts in scorching heat, people upset
चंडीगढ़। भीषण गर्मी में बिजली के अघोषित कट और फाल्ट से शहरवासी परेशान हैं। बिजली विभाग के अधिकारी शहर में 24 घंटे आपूर्ति का दावा करते हैं, लेकिन बीते कुछ दिनों से शहर के कई हिस्सों में रोजाना कट लग रहे हैं। कई सेक्टरों में आधी रात को बिजली गायब हो जाती है और उसके बाद सुबह आपूर्ति शुरू की जाती है। वहीं, कुछ जगह दिन में घंटों बिजली गायब रहती है।
विज्ञापन

वीरवार को दक्षिणी सेक्टरों में बिजली की काफी समस्या रही। सेक्टर-40सी के लोगों ने बताया कि रात एक बजे बिजली चली गई, जो फिर सुबह 6 बजे आई। इसके बाद भी बीच-बीच में बिजली कटती रही और शाम 4 बजे फिर बिजली कट गई। सात बजे के बाद बिजली बहाल हुई। कुछ ऐसे ही हालात सेक्टर-63, 46ए, 32सी व अन्य जगह रहे। कुछ सेक्टरवासियों की शिकायत है कि जितनी देर बिजली आती है, उसमें भी अधिकतर समय कम वोल्टेज रहती है। इस कारण ही गर्मी में पहले से बेहाल लोगों की हालत ज्यादा खराब हो रही है।
विज्ञापन

गर्मी में सबसे ज्यादा बिजली का सहारा होता है, क्योंकि बिजली से पंखे, कूलर व एसी चलाकर गर्मी से कुछ राहत मिल जाती है। बिजली विभाग लोगों को राहत देने की बजाय दिन में कई बार में करीब दो से तीन घंटे के अघोषित कट लगा देता है। लोगों का आरोप है कि वह बिजली गायब होने पर अधिकारियों को फोन करते हैं तो वे सुनवाई तक नहीं करते हैं और उनको समस्या के समाधान के लिए कई-कई घंटे तक फोन करना पड़ता है। हालांकि, बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी की वजह से लोड बढ़ गया है, इसलिए कुछ जगहों पर बिजली की समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed