{"_id":"60c513288ebc3e40c706bb15","slug":"chandigarh-crime-two-friends-who-came-after-serving-punishment-again-started-snatching-and-theft-arrested-panchkula-news-pkl4164949177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजा काटकर आए दो दोस्तों ने फिर शुरू की झपटमारी व चोरी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजा काटकर आए दो दोस्तों ने फिर शुरू की झपटमारी व चोरी, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में अलग-अलग जगहों पर झपटमारी और बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो दोस्तों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि दोनों पर चंडीगढ़ समेत पंजाब के अलग-अलग जगहों पर झपटमारी और चोरी के कुल 68 मामले दर्ज हैं। पकड़े गए पकड़े गए आरोपी जीरकपुर निवासी इसरार खान (35) और शाने आलम (33) हैं। दोनों मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले हैं। शनिवार क्राइम ब्रांच ने चार दिन के रिमांड के बाद दोनों को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बीते कुछ महीनों से शहर में अलग-अलग जगहों पर महिलाओं से झपटमारी की वारदातें हो रही थीं। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर गुप्त सूचना पर सेक्टर-41 स्थित कृष्णा मार्केट टी-प्वाइंट के पास नाका लगाया। वहां से गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों को रोका गया तो दोनों ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की। इसके बाद दोनों को थोड़ी दूर पर धर दबोच गया। पुलिस जांच में सामने आया कि बाइक पर लगा नंबर फर्जी है और इस बाइक की चोरी का मामला फरवरी 2021 में सेक्टर-39 थाने में दर्ज है। इसके बाद पुलिस ने जिला अदालत में पेशकर दोनों का चार-चार दिन का रिमांड हासिल किया गया।
बॉक्स
सात और तीन साल की काट चुके हैं सजा
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, जांच में सामने आया कि उक्त दोनों आरोपी कोई काम नहीं करते हैं। शौक और नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की बाइक पर झपटमारी की वारदात को अंजाम देते थे। शाने आलम के खिलाफ अलग अलग जगहों पर 49 और इसरार खान पर चोरी व झपटमारी के 19 मामले दर्ज हैं। इसरार तीन साल और शाने आलम हाल ही में सात साल की सजा काटकर बाहर आया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने सेक्टर-39 के तीन, सेक्टर-34 के दो, सेक्टर-31 के दो और सेक्टर-17 थाने में दर्ज एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।