फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh crime, Theft in two houses and one clinic in 24 hours

24 घंटे में चोरों ने तीन घरों से उड़ाए लाखों के जेवरात और हजारों की नगदी

Wed, 01 Sep 2021 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh crime, Theft in two houses and one clinic in 24 hours
चंडीगढ़। बेखौफ चोर आए दिन घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पिछले 24 घंटे में चोरों ने दो घरों समेत एक क्लीनिक से लाखों के जेवरात और हजारों की नकदी उड़ा ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर वारदात स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

केस नंबर-1
सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की कोठी से लाखों की चोरी
सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर पीकेएस बेदी सेक्टर-8 स्थित कोठी नंबर 1154 में पत्नी के साथ रहते हैं, जबकि उनका बेटा बंगलूरू में रहता है। बीते 15 अगस्त से पीकेएस बेदी अपनी पत्नी के साथ बेटे से मिलने बंगलूरू गए हैं। मंगलवार सुबह करीब पौने 9 बजे नौकरानी शीला घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ था और कमरे का सारा सामान बिखरा था। सूचना पर सेक्टर-3 थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। नौकरानी शीला ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से इसी कोठी में काम करती है। कोठी की नवीनीकरण का काम चल रहा है कई मजदूरों का आना जाना था। वहीं, मालिक को मंगलवार शाम चंडीगढ़ आना था। सुबह जब साफ सफाई करने पहुंची तो कमरे का सामान बिखरा था। शक है कि चोरों ने घर से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी की है। हालांकि, मालिक के बयान के बाद ही चोरी के सामान के बारे में पता चल सकेगा। पुलिस को शक है कि चोर घर की पिछले रास्ते से अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

केस नंबर-2
क्लीनिक का ताला तोड़कर 40 हजार उड़ाए
सेक्टर-22 स्थित एक क्लीनिक का ताला तोड़कर चोर करीब 40 हजार की नकदी चुरा ले गए। पुलिस शिकायत में पंचकूला निवासी डॉ. गौरव खन्ना ने बताया कि उनकी क्लीनिक सेक्टर-22 में है। सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे वह क्लीनिक को बंद कर घर चले गए। अगली सुबह जब स्टाफ क्लीनिक को खोलने आया तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा था। पुलिस जांच में पता चला कि क्लीनिक से करीब 40 हजार चोरी हुआ है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर-3
रिश्तेदार के घर खाना खाने गए दंपती के घर चोरी
पुलिस को दी शिकायत में पूजा अग्रवाल ने बताया कि वह सेक्टर-47 में पति और दो बच्चों के साथ रहती हैं। सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे वह सभी मोहाली स्थित एक रिश्तेदार के घर खाना खाने चले गए। देर रात करीब डेढ़ बजे वापस आई तो घर का सामान बिखरा था। अंदर जांच में पाया कि एक सोने की चेन, चार जोड़ी कान की बाली और तीन लॉकेट चोरी हो गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी छत के रास्ते बालकनी पहुंचे और फिर किचन के दरवाजे पर लगी जाली को तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed