फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh crime, RAW officer, cheated the woman 11.50 lakhs

रॉ अफसर बन शातिर ने महिला से ठग लिए साढ़े 11 लाख

Sat, 06 Nov 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
chandigarh crime, RAW officer, cheated the woman 11.50 lakhs
चंडीगढ़। फेसबुक पर दोस्ती कर खुद को रॉ अफसर बता शातिर ने एक महिला से साढ़े 11 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित महिला मोनिका की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब मामले की जांच साइबर क्राइम सेल करेगी।
विज्ञापन

सेक्टर-38 वेस्ट निवासी मोनिका ने डीजीपी को दी शिकायत में बताया कि निलुतपाल मिश्रा नाम का व्यक्ति फेसबुक पर एक ग्रुप के लिंक से मिला। इस ग्रुप में वह भी जुड़ी थीं। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और अच्छी दोस्ती हो गई। उनकी पहली बार अक्तूबर 2020 में निलुतपाल से बात हुई। निलुतपाल ने खुद को रॉ अफसर बताया। वह मोनिका को रॉ के बारे में बातें बताने लगा। आरोपी ने 14 फरवरी 2021 को बताया कि वह एक मिशन पर सियाचीन जा रहा है। उसने मिशन की कुछ तस्वीरें भी मोनिका को भेजीं। आरोपी तस्वीरें दिखाकर साथ के साथ तस्वीरें डिलीट करवा देता था।
विज्ञापन

14 फरवरी को उसने मोनिका को फोन किया और कहा कि उसे पैसों की जरूरत है। कहा कि वह अपना एटीएम कार्ड लाना भूल गया है। निलुतपाल ने सबसे पहले 35 हजार रुपये मांगे। मोनिका ने बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक के खाते में रुपये डलवा दिए। उसके बाद उसने कहा कि मिशन के दौरान उसके पैर में गोली लग गई है और इलाज के लिए 50 हजार रुपये चाहिए। मोनिका ने फिर से रुपये ट्रांसफर कर दिए। ऐसे ही कभी इलाज, कभी बहन की मौत, घर का किराया, बिजली का बिल और कभी कोई और कारण बताकर आरोपी ने कुल साढ़े 11 लाख रुपये ले लिए। आखिर में आरोपी ने मोनिका से कहा कि अब उसकी नियुक्ति गुवाहाटी (असम) में हो गई है और उसने बात करना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने न तो उससे बात कीऔर न ही रुपये वापस किए। इसके बाद मोनिका ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed