फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh crime, police, DAV , two students injured, five expelled, college

डीएवी में दो गुटों में मारपीट, दो छात्र घायल, पांच को कॉलेज से निकाला

Thu, 22 Sep 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
chandigarh crime, police,  DAV , two students injured, five expelled, college
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में बुधवार को छात्रों के दो गुट भिड़ गए। मारपीट में दो युवकों के सिर और कान पर चोटें आईं। झगड़ा चुनावी रंजिश में मारपीट और प्रचार के लिए बाहरी युवकों को बुलाने को लेकर हुआ। झगड़े में शामिल विद्यार्थी छात्र संगठन स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) और हिंदुस्तान स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एचएसए) से जुड़े बताए जा रहे हैं। कॉलेज प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए झगड़े में शामिल पांच छात्रों को चिह्नित कर उनका दाखिला रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के दौरान मंगलवार को सोई और एचएसए के कार्यकर्ताओं में बहस हुई थी। प्रचार के लिए बाहरी युवकों को कॉलेज परिसर में बुलाने को लेकर दोनों छात्र संगठनों से जुड़े विद्यार्थियों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे और छात्रों के लिए काम करने को लेकर भी बहस की थी। पहले दोनों गुटों की कक्षा में लड़ाई हुई जहां अन्य विद्यार्थियों ने बीच-बचाव कर दिया। आरोप है कि इसके बाद एचएसए से जुड़े छात्रों ने सोई से जुड़े एक अकेले लड़के से कॉलेज के बाहर पीट दिया। इस दौरान पुलिस ने दोनों गुटों को खदेड़कर भगा दिया। इसके बाद बुधवार को कॉलेज परिसर में दोनों संगठनों से जुड़े छात्र एकबार फिर भिड़ गए और सोई से जुड़े छात्रों ने एचएसए के दो छात्रों को पीटकर घायल कर दिया। कॉलेज के छात्रों ने बताया कि छात्रसंघ चुनावों से पहले एचएसए और सोई में हर साल बहसबाजी और लड़ाई होती है। दोनों गुटों की आपस में कभी सहमति नहीं बनी है।
विज्ञापन

उधर, डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पवन शर्मा ने बुधवार को हुई लड़ाई की वीडियो फुटेज के आधार पर झगड़े में शामिल पांच छात्रों का दाखिला रद्द कर दिया। प्राचार्य ने अपने आदेश में लिखा है कि साथी छात्रों को चोट पहुंचाने और कॉलेज में हिंसा करने पर पांचों छात्रों का कॉलेज से दाखिला रद्द किया जाता है। इसके साथ ही पांचों युवकों के कॉलेज में आने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट पर बाउंसर, बाहर पुलिस फिर भी हो रही लड़ाई
डीएवी कॉलेज के गेट पर कुछ समय पहले ही पुलिस की सलाह पर चुनावी माहौल में सुरक्षा के मद्देनजर बाउंसर लगाए गए थे। वहीं कॉलेज के बाहर चंडीगढ़ पुलिस के 10 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं और एक पीसीआर भी हर समय मौजूद रहती है। इसके बावजूद कॉलेज में मारपीट की घटनाएं हो रहीं हैं। छात्रों ने बताया कि बाउंसरों को चाय-कॉफी पिलाकर छात्र संगठन के लड़के अपने पक्ष में कर लेते हैं और बाहरी युवकों की एंट्री करवा देते हैं।

कोट
छात्रों को मारपीट के दौरान कड़ा लगने के कारण सिर में चोटें आईं हैं। वीडियो फुटेज के आधार पर मारपीट करने वाले छात्रों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर जाकर चोटिल छात्रों को सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया गया।
- सुखद्वीप, एसएचओ, सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed