{"_id":"60f1f4d08ebc3ecccc290a1b","slug":"chandigarh-crime-jewelery-worth-20-lakhs-stolen-additional-director-punjab-food-and-supplies-department-panchkula-news-pkl4203556161","type":"story","status":"publish","title_hn":"vपंजाब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की अतिरिक्त निदेशक के घर से लाखों के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
vपंजाब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की अतिरिक्त निदेशक के घर से लाखों के जेवरात चोरी
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त निदेशक के सेक्टर-38 स्थित सरकारी फ्लैट से 20 लाख के जेवरात और 10 हजार की नकदी चोरी हो गई। इन जेवरातों में सोने के कंगन, बालियां, अंगूठी समेत अन्य गहने शामिल हैं। आरोपियों ने दिनदहाड़े वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब महिला अधिकारी ड्यूटी पर गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
वारदात शुक्रवार सुबह साढ़े 9 से दोपहर डेढ़ बजे के बीच की है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-38 स्थित सरकारी फ्लैट के पहली मंजिल पर फ्लैट नंबर 1605 में पंजाब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की अतिरिक्त निदेशक सिमरजीत कौर अपने बेटे के साथ रहती हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह बेटे के साथ सेक्टर-39 स्थित विभाग में ड्यूटी चली गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे उनका बेटा घर में खाना खाने के लिए आया। इस दौरान उसने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे पर लगी कुंडी टूटी हुई है और अंदर कमरे का सामान बिखरा हुआ था। इसकी सूचना सिमरजीत कौर और पुलिस को दी गई। सूचना पर सेक्टर-39 थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बयान दर्ज किया। महिला अधिकारी ने बताया कि अलमारी से दस हजार की नकदी, करीब 8 सोने के कंगन, 20 बालियां, कई अंगूठियों समेत अन्य जेवरात चोरी हुए हैं।
फ्लैट की सुरक्षा में तैनात चौकीदार, फिर भी चोरी
सेक्टर-38 स्थित फ्लैट पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को आवंटित किया गया है। फ्लैट की सुरक्षा में चौकीदार भी है। इसके बावजूद चोरों ने पहली मंजिल के फ्लैट से लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। वहीं, पुलिस ने अब घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
तीन दिन पहले जमींदार के कोठी से हुई थी लाखों की चोरी
बता देें कि पिछले कुछ दिनों से शहर के अलग-अलग हिस्सों से चोरी के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन पुलिस इन चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। वहीं, बीते 13 जुलाई को पंजाब के एक जमींदार के सेक्टर-11 स्थित कोठी से करीब 70 लाख के हीरे व सोने के गहने और डेढ़ लाख की नकदी चोरी हो गई थी। लगातार चोरियां बढ़ने से पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं।