फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh Crime, derabassi, 4 lakh cheated in the name of getting Canadian PR to female doctor

महिला डॉक्टर को कनाडा में पीआर दिलवाने का झांसा देकर 4 लाख ठगे

Fri, 17 Sep 2021 09:08 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Crime, derabassi, 4 lakh cheated in the name of getting Canadian PR to female doctor
चंडीगढ़। डेराबस्सी निवासी एक महिला डॉक्टर से कनाडा की स्थायी निवासी (पीआर) लगवाने के नाम पर 4 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। आरोप है कि सेक्टर-34 स्थित पाथ वर्ल्ड वाइड के मालिक समेत अन्य ने ठगी की है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने राहुल नरुला समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

डॉक्टर रविन्द्र कौर ने बताया कि उन्होंने विज्ञापन में देखा था कि चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित पाथ वर्ल्ड वाइड कंपनी का मालिक कनाडा की पीआर लगवाता है। उन्होंने वर्ष 2019 में उक्त कंपनी के राहुल नरुला समेत अन्य से संपर्क किया था। उन्होंने कनाडा की पीआर लगवाने के नाम पर 4 लाख रुपये मांगे। इसके बाद उन्होंने अपने दस्तावेज समेत 4 लाख रुपये दे दिए। लंबे इंतजार के बावजूद उक्त कंपनी ने उनकी पीआर नहीं लगवाई। जब भी वह उनसे पीआर के बारे में पूछती तो वह टाल जाते थे। परेशान होकर अब उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed