{"_id":"61560b5e8ebc3e4afc36920d","slug":"chandigarh-crime-cbi-caught-the-lawyer-taking-bribe-80-thousand-rupees-behalf-cgst-assistant-commissioner-panchkula-news-pkl4285797190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने सहायक आयुक्त के इशारे पर 80 हजार की रिश्वत लेते वकील को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई ने सहायक आयुक्त के इशारे पर 80 हजार की रिश्वत लेते वकील को पकड़ा
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीबीआई ने चंडीगढ़ के सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (सीजीएसटी) के सहायक आयुक्त के इशारे पर 80 हजार रुपये रिश्वत लेते एक वकील को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वकील ने खुलासा किया कि उसने यह रिश्वत सीजीएसटी के सहायक आयुक्त राजीव कुमार महेरवाल के कहने पर ली है। सीबीआई ने वकील सुनील अरोड़ा और सीजीएसटी के सहायक आयुक्त के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीबीआई ने आरोपी वकील को सीबीआई की विशेष अदालत में वीरवार को पेशकर एक दिन का रिमांड लिया है।
आरोपी वकील की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने सहायक आयुक्त और उसके पंचकूला, दिल्ली और चंडीगढ़ के सभी ठिकानों पर दस्तावेजों को खंगाला। इसमें सीबीआई को कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। वहीं, सीबीआई ने मामले में पूछताछ के लिए सहायक आयुक्त राजीव कुमार महेरवाल को सीबीआई आफिस में तलब किया है।
सीबीआई को शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके फर्म को चंडीगढ़ के नगर निगम में पानी सप्लाई व साफ सफाई का ठेका मिला है। इस बीच सेक्टर-17 सीजीएसटी आफिस से उनकी फर्म को 11 लाख 44 हजार 898 रुपये का टैक्स नोटिस आ गया, जबकि उक्त कार्य के लिए भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार सेवा कर में छूट है। शिकायतकर्ता लाखों रुपये के नोटिस को लेकर सीजीएसटी के ऑफिस में गया। वहां पर उसे वकील सुनील अरोड़ा मिला। रुपये ज्यादा होने के चलते वकील ने लाखों रुपये का नोटिस खत्म करने के लिए एक लाख रुपये में नोटिस को रफा-दफा करने का सौदा किया। 80 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद सीबीआई ने आरोपी वकील को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। वकील ने शिकायतकर्ता को रुपये लेकर ऑफिस बुलाया। शिकायतकर्ता ने वकील सुनील अरोड़ा को जैसे ही 80 हजार रुपये दिए, उसी समय सीबीआई ने रंगे हाथ दबोच लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वकील ने सीजीएसटी के सहायक आयुक्त के नाम पर पैसे की मांग की है।