{"_id":"61537ed78ebc3e628c15d7c7","slug":"chandigarh-crime-attack-on-three-friends-sitting-in-the-park-one-serious-panchkula-news-pkl428346256","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में बवाल, तीन दोस्त गंभीर जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में बवाल, तीन दोस्त गंभीर जख्मी
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-56 के पार्क में बैठे तीन दोस्तों पर हथियारों से लैस 8 से 10 युवकों ने मारपीट की घटना का बदला लेने की नीयत से हमला कर दिया। इसमें तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय निवासी घायल आकाश, जगतार व गोलू को मोहाली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां आकाश की हालत गंभीर होते देख पीजीआई रेफर कर दिया गया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने स्थानीय निवासी दादू, गंजा, आंसू, गौरव, सोजल, नोनी, निहाल व कमल के खिलाफ दंगा करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रीतम (24) ने बताया कि वह सेक्टर-56 में परिवार समेत रहता है। सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे उसका भाई आकाश व उसके दोस्त घर के पास पार्क में बैठकर बात कर रहे थे। आरोप है कि दादू व उसका भाई गंजा समेत उक्त आरोपी हाथों में लाठी, रॉड व नुकीले हथियार लेकर आए और आकाश व अन्य पर हमला कर दिया, जिसमें सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
पुलिस ने जांच में पाया कि आकाश, जगतार व गोलू को चोटें आई हैं। आकाश पीजीआई में उपचाराधीन है। वहीं, पुलिस का कहना है कि इनके बीच आरोपियों से किसी बात को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। आपसी विवाद के रंजिश का बदला लेने के लिए हमलावरों ने हमला किया है। बहरहाल, हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।