फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh crime, accident, The speeding bike driver hit the home guard

तेज रफ्तार मोटर साइकिल ने होमगार्ड जवान को मारी टक्कर

Fri, 24 Sep 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh crime, accident, The speeding bike driver hit the home guard
मनीमाजरा। तेज रफ्तार मोटर साइकिल की चपेट में आकर बुधवार को ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड घायल हो गया। होमगार्ड के साथ मोटर सइिकल सवार को भी मामूली चोटें आई हैं। पीसीआर ने होमगार्ड को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मनीमाजरा थाना पुलिस ने घायल होमगार्ड की शिकायत पर आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दीप कांप्लेक्स के सुमित के रूप में हुई। हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार खरड़ निवासी रुपिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ पुलिस में बतौर होमगार्ड मनीमाजरा थाने में तैनात है। बुधवार को उसकी ड्यूटी कलाग्राम लाइट प्वाइंट पर थी। वह ड्यूटी पर खड़ा हुआ था। इतने में आरोपी मोटर साइकिल सवार कच्चे रास्ते की ओर मुंडने लगा। उसे कच्चे रास्ते की ओर मुड़ते देख होमगार्ड रुपिंदर ने उसे रोकना चाहा। अपने सामने होमगार्ड को देख सुमित घबरा गया और उसका मोटर साइकिल असंतुलित होकर होमगार्ड से टकरा गया। इसमें होमगार्ड के साथ मोटर साइकिल सवार भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed