{"_id":"60f0a8ee8ebc3ec20b218df9","slug":"chandigarh-crime-70-thousand-challan-not-paid-now-police-will-come-home-panchkula-news-pkl4202320131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर घर जाकर वसूलेगी चालान का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर घर जाकर वसूलेगी चालान का भुगतान
विज्ञापन
चंडीगढ़। हजारों की संख्या में चालान के भुगतान न होने से चंडीगढ़ यातायात पुलिस की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। पुलिस अब पहली बार घर-घर जाकर लंबित चालान का भुगतान कराएगी।
आंकड़ों के मुताबिक, अब तक करीब 70 हजार से ज्यादा चालान भुगतान के लिए लंबित हैं। पुलिस ने लोगों को कई बार रिमाइंडर भी भेजा, लेकिन लोगों ने चालान नहीं भुगता। इसके चलते यातायात पुलिस के उच्च अधिकारियों ने सख्ती करते हुए यह फैसला लिया है। बता दें कि अमर उजाला ने बीते 3 जुलाई को लंबित चालानों के भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।
चालान भुगतान की वसूली करने के लिए यातायात इंस्पेक्टर जसपाल सिंह की अगुवाई में दो-दो सदस्यों की दो टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में लंबित चालान वाले वाहन स्वामियों को चिह्नित कर उनके घर जाएंगी। उच्च अधिकारियों ने साफ किया है कि चालान भुगतान के दौरान नकदी नहीं ली जाएगी। सिर्फ ई-चालान मशीन के माध्यम से ही चालान का भुगतान लिया जाएगा। इसके अलावा टीम के पास बॉडी कैमरा भी होगा और जरूरत पड़ने पर उसे इस्तेमाल भी किया जाएगा। वाहन मालिकों द्वारा चालान भुगतान नहीं करने का यही हाल रहा तो संख्या एक दिन लाखों में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि ऑनलाइन चालान कटने के बाद मैसेज के जरिए इन्हें इसकी सूचना दी जाती है जबकि कई मामलों में ऐसा होता कि चालान कटने वाले वाहन चालकों तक सूचना नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में चालानों के भुगतान की सूची लंबी हो जाती है।
बॉक्स
वाहन चालकों को जागरूक भी करेगी पुलिस
शहर में यातायात पुलिस की मुस्तैदी की वजह से अन्य राज्यों के मुकाबले काफी कम नियमों की अवहेलना होती है, लेकिन कुछ ऐसे भी वाहन चालक हैं, जिनका आए दिन चालान होना आम बात है। ऐसे में पुलिस इन लोगों को भी यातायात नियमों की अवहेलना न करने के बारे में जागरूक करेगी। साथ ही चालान भुगतान करने वालों को भी जागरूक करेगी।
बॉक्स
सबसे ज्यादा इनका चालान
यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 15 महीनों में सबसे ज्यादा चालान साउथ और ईस्ट डिवीजन थाना क्षेत्र के अंतर्गत काटे गए हैं। इनमें तीन सवारी, जेबरा क्रासिंग, मोबाइल पर बात करना, सिग्नल तोड़ना, तेज रफ्तार, साइकिल ट्रैक, बिना हेलमेट समेत अन्य अवहेलना के तहत चालान हुए हैं।