फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh crime, 2 more arrested for withdrawing money from municipal account

निगम के खाते से रुपये निकालने के मामले 2 और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Nov 2021 01:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh crime, 2 more arrested for withdrawing money from municipal account
चंडीगढ़। नगर निगम के खाते से 28.51 लाख रुपये निकालने के मामले में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने पुणे से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पुणे निवासी विकास यादव और श्रवण माल्या को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर वीरवार को जिला अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने इससे पहले एक नवंबर को महाराष्ट्र के नागपुर निवासी आनंद व कमल और 26 अक्तूबर को महाराष्ट्र के गणेशपुर निवासी कोटा गदवानी थिरुपति को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस अब तक कोटा के पास से दो लाख रुपये बरामद कर चुकी है। पुलिस के अनुसार आनंद उर्फ बंटी को 30 हजार रुपये और कमल को साथ देने के लिए 50 हजार रुपये दिए गए थे। मामले में पुलिस ने सबसे पहले महाराष्ट्र के वाणी में रेड की थी। इस दौरान आरोपी कोटा को दबोचा था। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर चंडीगढ़ लेकर आया गया, जहां पर उसे कोर्ट में पेश किया गया। ये परतें पुलिस रिमांड में खुली हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सेक्टर 37 के बैंक ऑफ बड़ौदा ने निगम के एमओएच विभाग के दो चेक को पकड़े थे। इन चेकों पर एमसी के चीफ अकाउंट ऑफिसर के फर्जी हस्ताक्षर थे। इसमें 98 लाख 51 हजार और 22 लाख 50 हजार रुपये की पेमेंट भरी हुई थी। बैंक ने जांच में पाया कि इसी नंबर के हू-ब-हू चेक 28 लाख 51 हजार रुपये का पहले कैश किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed