फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Court, Charges framed against ASI Harbhajan, accused of bribery

रिश्वत के आरोपी एएसआई हरभजन के खिलाफ आरोप तय

Sun, 18 Jul 2021 02:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Court, Charges framed against ASI Harbhajan, accused of bribery
चंडीगढ़। एयरफोर्स कर्मचारी से रिश्वत लेने के आरोपी चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई हरभजन सिंह के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं। इसके अलावा अभियोजन पक्ष के तीन गवाहों को अदालत में पेश होने के लिए समन भी जारी किए हैं। अगली सुनवाई 18 अक्तूबर को होगी। दरअसल, बीते 17 फरवरी को सीबीआई ने आरोपी हरभजन सिंह गिरफ्तार किया था। हरभजन सिंह पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। जांच के बाद एसएसपी कुलदीप सिंह चहल के निर्देश पर उसे निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

बता दें कि लालडू के रहने वाले एयरफोर्स कर्मचारी धर्मपाल ने 13 फरवरी को सीबीआई को शिकायत दी थी कि मई 2018 में बेटे की शादी के लिए सेक्टर-32 स्थित एक निजी फाइनेंस एजेंसी से पांच प्रतिशत ब्याज पर 3.20 लाख रुपये का कर्ज लिया था। नवंबर 2020 में एएसआई हरभजन सिंह ने फोन कर कहा कि उसके खिलाफ शिकायत आई है कि वह लोन की किस्तें नहीं दे रहा। इसके बाद एएसआई ने पहले तीन हजार रुपये ले लिए और दस हजार रुपये लेने के लिए सेक्टर-32 स्थित निर्माण सिनेमा के पास पहुंचा तो सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में आरोपी को एक लाख रुपये की गारंटी पर जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed