{"_id":"6161f6fa8ebc3e056874d96d","slug":"chandigarh-citco-md-said-stop-giving-the-desired-exemption-to-your-loved-ones-panchkula-news-pkl429539221","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटको की व्यवस्था से एमडी नाराज, बोले- अपने लोगों को खुश करने के लिए मनचाहे डिस्काउंट देना बंद करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटको की व्यवस्था से एमडी नाराज, बोले- अपने लोगों को खुश करने के लिए मनचाहे डिस्काउंट देना बंद करें
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिटको) की वर्तमान व्यवस्था से हाल ही में कार्यभार संभालने वाले एमडी आईएएस यशपाल गर्ग नाखुश हैं। उन्होंने सिटको के अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा कि विभाग के अधिकारी अपने लोगों को खुश करने के लिए मनचाही छूट देना बंद करें। उन्होंने सोमवार तक सितंबर माह की पूरी जानकारी भी लिखित में मांगी है।
सिटको बोर्ड की शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि व्यापार में इजाफा करने के लिए सिटको को एक लचीली नीति अपनानी होगी। 'पिक एंड चूज' कर छूट देने की बजाय एक नीति बनाकर सभी ग्राहकों को लाभ देने की दिशा में काम किया जाए, तभी सिटको का बेहतर बिजनेस मॉडल तैयार हो सकता है। एमडी यशपाल गर्ग ने एक बेहतर योजना बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में तय हुआ कि सिटको के सभी होटलों में 'लीन पीरियड' व 'नार्मल पीरियड' के दौरान बैंक्वेट में क्रमश: 15 से 20 प्रतिशत की छूट एमडी की सहमति से दी जाए। 'पीक पीरियड' के दौरान जीएम व सीजीएम बैंक्वेट में 10 प्रतिशत की छूट दे सकते हैं। बैठक में यशपाल गर्ग ने इस बात पर नाराजगी भी जाहिर की है कि अधिकारी व्यापार के सामान्य सिद्धांतों को भी समझ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें देखना होगा कि हमारे होटलों में बुकिंग कितनी रहती है। अगर यह ठीक ठाक नहीं है तो छूट ज्यादा से ज्यादा दी जा सकती है, ताकि घाटा कम हो। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के जो भी प्रभारी हैं, उन्हें बेहतरीन मार्केटिंग रणनीति बनाकर सिटको को घाटे से उबारने की दिशा में काम करना होगा।
विज्ञापन
विशेषज्ञ के साथ मिलकर तैयार की जाए रणनीति : गर्ग
यशपाल गर्ग ने कहा कि कुछ मामलों में छूट देने की बजाय सभी ग्राहकों को एक औसत छूट दी जाए तो यह सिटको के व्यापार में इजाफा करेगा। यशपाल गर्ग ने सीजीएम को आदेश दिए कि वह किसी विशेषज्ञ को बुलाएं और अधिकारियों केसाथ मिलकर एक व्यापार रणनीति तैयार करें। ग्राहकों और आम लोगों को यह पता होना चाहिए कि उन्हें कितनी छूट मिलेगी। इसे वेबसाइट पर डाला जाना चाहिए। हफ्ते के किन दिनों में ज्यादा छूट दी जा सकती है, इसका ब्योरा देना होगा। वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों को क्या छूट मिलेगी, यह भी वेबसाइट पर डालना होगा। होटलों में छूट दिए जाने के मामले में यशपाल गर्ग ने सितंबर 2021 का पूरा ब्योरा सोमवार शाम तक मांगा है।
सिटको प्रोग्रेसिव वर्कर्स यूनियन ने फैसले का किया स्वागत
सिटको प्रोग्रेसिव वर्कर्स यूनियन ने सिटको के मैनेजिंग डायरेक्टर के इस फैसले का स्वागत किया है। यूनियन के प्रधान प्रेम लाल और चेयरमैन कश्मीर चंद ने कहा कि कोरोना के चलते होटल उद्योग में इस समय काफी प्रतियोगिता चल रही है। विभाग के होटलों के बिजनेस को बढ़ाने के लिए नए कदम उठाने की जरूरत है, क्योंकि पिछले काफी समय से सिटको होटल क्षेत्र मेें अपनी सेवाएं दे रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को होटलों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए, तभी जाकर होटल मुनाफे में चलेंगे और इससे 1100 से ऊपर कर्मचारियों का भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। यूनियन ने अनुबंध पर डीजीएम की नियुक्ति करने पर भी पुनर्विचार करने की मांग की है और कहा है कि नियमित स्टाफ को इस पद की जिम्मेदारी देनी चाहिए।