फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh, Children's Covid dedicated hospital will be ready soon in GMSH-16

जीएमएसएच-16 में बच्चों का कोविड डेडिकेटेड अस्पताल जल्द होगा तैयार

Mon, 08 Nov 2021 12:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Children's Covid dedicated hospital will be ready soon in GMSH-16
चंडीगढ़। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (जीएमएसएच) सेक्टर-16 में बच्चों के लिए स्वीकृत 32 बेड के कोविड डेडिकेटेड अस्पताल का नक्शा पास हो गया है। नक्शे के अनुसार अस्पताल परिसर स्थित नर्सिंग हॉस्टल केआसपास बने भवनों को गिराया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि हॉस्टल क ो अंदर से अस्पताल का रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही उपकरणों की खरीद और स्थापना का काम पूरा कर अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने पर जीएमएसएच-16 आने वाले गंभीर बच्चों को पीजीआई रेफर करने के बजाय भर्ती कर इलाज किया जा सके गा।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके नागपाल ने बताया कि इंजीनियरिंग विभाग ने नक्शा पास कर उसके अनुसार काम शुरू कर दिया है। हॉस्टल के भवन को अस्पताल का रूप देने में कुछ समय लगेगा। अनुमान है कि नवंबर केअंत तक सुविधा शुरू कर दी जाएगी, जिसके बाद बच्चों के लिए बनाए जा रहे 32 बेड केनए अस्पताल में 12 आईसीयू बेड का लाभ भी मिलेगा। इसके साथ ही योजना से संबंधित मनीमाजरा और सेक्टर-22 के सिविल अस्पताल में बनाए जा रहे डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर का काम लगभग पूरा हो गया है। 20-20 बेड वाले उन इन सेंटरों में ऑक्सीजन बेड की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed