फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh, CHB, Opportunity to buy residential and commercial property in Chandigarh, released prices

चंडीगढ़ में आवासीय व व्यावसायिक संपत्ति खरीदने का मौका, सीएचबी ने जारी किये दाम

Tue, 13 Jul 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, CHB, Opportunity to buy residential and commercial property in Chandigarh, released prices
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने शहर के विभिन्न हिस्सों में मौजूद अपनी 151 व्यावसायिक और 38 आवासीय संपत्तियों को बेचने की तैयारी की है। ये सभी लीज होल्ड संपत्तियां हैं और बोर्ड की तरफ से सोमवार को इनके दाम जारी कर दिए गए।
विज्ञापन

बोर्ड की तरफ से 14 जुलाई को इन संपत्तियों की बिक्री के लिए टेंडर जारी कर दिए जाएंगे और 14 जुलाई को सुबह 10 बजे से लोग बोली लगा सकेंगे। 2 अगस्त शाम 6 बजे तक लोग आखिरी बोली लगा सकेंगे और फिर 3 अगस्त को सुबह 10 बजे बोली खोली जाएंगी। जिस संपत्ति के लिए जिसकी बोली सबसे ज्यादा होगी, उसे वह संपत्ति बेच दी जाएगी। इसमें सेक्टर-45 के एचआईजी फ्लैट का आरक्षित मूल्य 1.07 करोड़ रुपये रखा गया है। पहले बोर्ड ई-नीलामी के जरिए आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी करता था, लेकिन अब बेहतर प्रस्तावों और गोपनीयता को बरकरार रखने के लिए टेंडरिंग का सहारा ले रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन की ई-टेंडरिंग वेबसाइट पर 2 अगस्त शाम 6 बजे तक बोली जमा कराई जा सकती है। सीएचबी के अधिकारियों का कहना है कि ई-नीलामी में बयाना राशि बैंक में जमा करानी होती थी। उसके बाद बोर्ड की ओर से उस राशि को मंजूरी दी जाती थी और फिर वह बोली लगाता था। इससे बोलीदाता की गोपनीयता खत्म हो जाती थी।
विज्ञापन

देश का कोई भी नागरिक इन संपत्तियों को खरीदने केलिए लगा सकता है बोली
बोर्ड ने यह साफ किया है कि 18 वर्ष से ऊपर देश के किसी भी राज्य में रहने वाला व्यक्ति इस ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकता है। इन संपत्तियों को खरीदने के लिए एनआरआई भी बोली लगा सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि जो भी आरक्षित मूल्य तय किया गया है, उसके अनुसार सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को ही मकान बेचा जाएगा। बोली लगाने से पहले सभी बोली दाता संपत्तियों को जाकर देख भी सकते हैं। सीएचबी के अधिकारियों केअनुसार आवासीय संपत्तियों को हर सोमवार और व्यावसायिक संपत्तियों को हर शनिवार जाकर देखा जा सकता है। इसके लिए सीएचबी की वेबसाइट पर सभी जानकारी अपलोड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवासीय संपत्ति (लीज होल्ड) एरिया (स्क्वॉयर फुट) आरक्षित मूल्य
सेक्टर-45 (एचआईजी) -1765.8 1.07 करोड़
सेक्टर-39 (एचआईजी) -1732.57 1.05 करोड़
सेक्टर-45 (एमआईजी) -767.21 46.67 लाख
सेक्टर-47सी (एलआईजी) -375.11 22.82 लाख
सेक्टर-38 वेस्ट - 1060.19 75 लाख
मनीमाजरा - 884 53.78 लाख
इंदिरा कॉलोनी - 561 34.13 लाख
व्यावसायिक संपत्ति
बे-शॉप कजहेड़ी - 2.13 करोड़
रेस्टोरेंट मनीमाजरा - 2.59 करोड़
बूथ कजहेड़ी - 1.14 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed