फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh, Archery-shooting championship to be held in the city canceled

शहर में होने वाली तीरंदाजी-निशानेबाजी चैंपियनशिप हुई रद्द

Sat, 03 Jul 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Archery-shooting championship to be held in the city canceled
चंडीगढ़। बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों (सीडब्ल्यूजी) 2022 से पहले चंडीगढ़ में प्रस्तावित राष्ट्रमंडल तीरंदाजी और निशानेबाजी चैंपियनशिप को कोविड-19 से पैदा हुई अनिश्चितता के कारण रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के सहयोग से भारतीय राष्ट्रमंडल खेल (सीजीआई) के कार्यकारी बोर्ड ने यह फैसला लिया। सीजीएफ अध्यक्ष
लुइस मार्टिन ने कहा, ‘हम निराश हैं कि 2022 राष्ट्रमंडल तीरंदाजी और निशानेबाजी चैंपियनशिप अब नहीं होगी। मौजूदा परिस्थितियों में हालांकि यह सही निर्णय है।’
विज्ञापन

इस साल के शुरू में जब चंडीगढ़ को राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिली थी तो खिलाड़ियों में काफी जोश भर गया था। इसके बाद से सेक्टर- 25 की शूटिंग रेंज को को संवारा जा रहा था। चैंपियनशिप रद्द होने से अब मायूसी छा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियों को लगा धक्का
जब राष्ट्रमंडल खेलों में तीरंदाजी की मेजबानी चंडीगढ़ को दी गई थी तो एसोसिएशन में काफी उत्साह था। इसके आयोजन से चंडीगढ़ का नाम विश्व स्तर पर छा जाता। अब इसके रद्द होने की खबर से तैयारियों को काफी धक्का लगा है। -महासिंह, उपप्रधान चंडीगढ़ आर्चरी एसोसिएशन
मेजबानी का मौका हाथ से निकल गया
राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) एक बड़ी प्रतियोगिता है। शहर को राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की मेजबानी मिलना बड़ी बात थी। रद्द होने से हमने बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म खो दिया है। -विनीता भारद्वाज, अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज (वर्ष 2016 में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी में दो स्वर्ण पदक विजेता)

उत्साह खत्म हो गया
शहर को पहली बार तीरंदाजी की मेजबानी मिली थी। इससे तीरंदाजी के खेल से जुड़े खिलाड़ियों में काफी उत्साह था, लेकिन अब इसके रद्द होने से मायूसी हाथ लगी है। -कपिल, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed