फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh, After petrol and diesel, now remember the price of vegetables

पेट्रोल-डीजल के बाद अब सब्जियों के भी भाव कर लो याद

Thu, 28 Oct 2021 11:30 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
chandigarh, After petrol and diesel, now remember the price of vegetables
चंडीगढ़। कुछ दिन पहले हुई बारिश ने सब्जियों को भाव बढ़ा दिए हैं। वीरवार को टमाटर फुटकर में 60-80 रुपये प्रति किलो, मटर 70-110 रुपये प्रति किलो जबकि फूलगोभी 60-70 रुपये प्रति किलो तक बिका। आढ़तियों का कहना है कि कुछ दिन पहले हुई बारिश के कारण नया माल 15 दिन की देरी से आएगा। पुराना माल लगभग खत्म हो गया है। इस वजह से दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-26 मंडी के आढ़ती कस्तूरी लाल शर्मा ने बताया कि पीछे से जो माल आता है, वह आढ़तियों तक पहुंचता है। यहां से फुटकर व्यापारी माल खरीदते हैं। इस बीच सब्जियों का मार्जिन इतना बढ़ जाता है कि ग्राहक तक दोगुने दाम पर पहुंचता है। पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी होने से भी सब्जियों के दाम में फर्क पड़ता है। जितने में माल लाने की बात तय होती है, यहां आते-आते डीजल के दाम बढ़ने से भाड़ा महंगा हो जाता है।
विज्ञापन

सब्जियों के दाम
सब्जी थोक दाम फुटकर दाम कमेटी के दाम
मटर 50-80 70-110 90-100
टमाटर 1800 कैरेट 60-80 60-70
आलू 30 40 15-25
फूलगोभी 45 60-70 नहीं दिए
बींस 40-45 70-80 नहीं दिए
शिमला 60-70 80-100 नहीं दिए
प्याज 25-28 40-50 35-50
धनिया 30-40 50-60 नहीं दिए
बातचीत
40 की गोभी 70 में मिल रही
मंडी में सब्जी लेने गए थे। वहां और रेहड़ी वालों के दाम में दोगुने का अंतर आ गया है। जो गोभी मंडी से हम 40 रुपये किलो लेकर आए, उसे रेहड़ी वाले 70 रुपये में बेच रहे हैं। सब्जियों का मार्जिन समझ आता है, लेकिन इतना अंतर तो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनीता गुप्ता, सेक्टर-40 निवासी
सब्जी खरीदने से पहले सोचना पड़ रहा
महंगाई की मार से परेशान हैं। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। अब सब्जियां खरीदने से पहले हमें सोचना पड़ रहा है। प्याज, टमाटर, आलू मटर सभी के दाम बढ़े हुए हैं। आखिर बनाएं क्या।
शिवानी कोहली, सेक्टर-41 निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed