फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, administration, Cycling is the best way to stay healthy: Purohit

स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा माध्यम है साइकिल चलाना : पुरोहित

Mon, 04 Oct 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, administration, Cycling is the best way to stay healthy: Purohit
चंडीगढ़। नगर निगम ने रविवार को सुखना लेक से सेक्टर 16/23 के चौक तक साइकिल रैली निकालकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने इस साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि साइक्लिंग स्वस्थ रहने और घर से बाहर के नजारों का आनंद लेने का एक अच्छा माध्यम है। प्रतिदिन 30 मिनट साइकिल चलाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और हृदय रोग होने का खतरा भी कम रहता है।
विज्ञापन

प्रशासक ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहर में एक सप्ताह तक हुए आयोजनों की प्रशंसा की। कहा कि इससे लोगों को हमसे जुड़ने में काफी मदद मिली। कार्यक्रम के नोडल अधिकारियों की टीम को प्रशासक ने सम्मानित किया। रविवार को नगर निगम की ओर से आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का समापन हो गया। आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने बताया कि आजादी का 75वां अमृत महोत्सव होने के कारण रैली में कम से कम 75 लोगों की भागीदारी तय की गई थी। 7.5 किमी की रैली को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर ही रवाना की गई। इसके साथ सेक्टर 16/23 के चौक पर कबाड़ से बनी एक साइकिल को लगाया गया है।
विज्ञापन

मेयर रविकांत शर्मा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 75 घंटे तक इंदिरा कॉलोनी स्थित पार्क में विभिन्न आयोजन कराए गए। इसमें बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं, वहीं बड़ों के लिए भी कई खेल आयोजित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ के चलते हुई परेशानी, बच्चे नहीं चला सके साइकिल
साइकिल रैली में कई अभिभावक बच्चों के साथ भी पहुंचे थे। छोटे-छोटे बच्चे अपनी साइकिल लेकर रैली में शामिल होने आए थे लेकिन प्रशासक के प्रोटोकॉल के कारण बच्चों और अन्य लोगों को थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। ज्यादातर बच्चे भीड़ के कारण साइकिल चला ही नहीं। वहीं, एक द्वार से निकलने में भी लोगों को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को मेयर रविकांत शर्मा और आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed