फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, AAP workers clashed with police, BJP office, many injured

पंजाब भाजपा का घेराव करने पहुंची महिलाएं, रोकने के लिए पुलिस ने मारी पानी की बौछारे

Mon, 30 Aug 2021 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, AAP workers clashed with police, BJP office, many injured
सेक्टर 37 में पंजाब बीजेपी ऑफिस का घेराव करने जाती आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ और पंजाब की महिला विंग
चंडीगढ़। करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसानों पर लाठीचार्ज और देशभर महिलाओं से बदसलूकी के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब व चंडीगढ़ महिला शाखा ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आप कार्यकर्ता सेक्टर-37/ए स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए और भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल महिला प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने के कड़े बंदोबस्त किए थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर पानी की बौछारों कीं और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी महिलाएं व पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से 300 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय को घेरने के लिए रविवार सुबह 11 बजे से आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब व चंडीगढ़ की महिला शाखा की सैकड़ों कार्यकर्ता सेक्टर-37/ए पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंच गईं। आप प्रदेश महिला अध्यक्ष राजविंदर कौर थियारा और युवा नेता अनमोल गगन मान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय घेरने के लिए मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने कार्यालय के बाहर और सेक्टर 37 की स्लिप रोड पर बैरिकेडिंग कर रखी थी।
विज्ञापन

सेक्टर-39 थाना प्रभारी, सेक्टर-36 थाना प्रभारी समेत करीब 200 जवान मुस्तैद थे। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। युवा नेता अनमोल गगन ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की वजह से बीजेपी कार्यकर्ता गुंडे बन गए हैं। भाजपा के गुंडे पंजाब समेत पूरे देश में महिलाओं के साथ बदतमीजी और मारपीट कर रहे हैं। राज्य सरकारें इनके खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही हैं। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष राजविंदर कौर ने कहा कि सत्ता के अहंकार में भाजपा के गुंडे देश के मूल्यों को भूल गए हैं। करीब डेढ़ बजे तक प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था लेकिन इस बीच अचानक प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए पानी की बौछारें कर हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी महिलाओं के कपड़े फट गए और कई घायल हो गईं। कुछ महिला पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। इसके बाद पुलिस ने दो बसों में करीब 300 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर सेक्टर-39 थाने पहुंचाया, जहां से बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
इन नेताओं पर दर्ज हुआ केस
सेक्टर-39 थाना पुलिस ने राजविंदर कौर गिल, युवा नेता अनमोल गगन, डाक्टर सन्नी सिंह आहलुवालिया, अर्श गिल समेत अन्य के खिलाफ आईपीसी 332, 353 (सरकरी ड्यूटी पर बाधा पहुुंचाना), 188 (डीसी के आदेश की अवहेलना), 269, 270 (जानबूझकर बीमारी फैलाना) के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि मामले में अब तक पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है।

20 अगस्त को महिला से हुई थी बदसलूकी
बता दें कि बीते शनिवार को हरियाणा के करनाल में बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। वहीं, 20 अगस्त को चंडीगढ़ के सेक्टर-28 हिमाचल भवन से ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ में महिला राजकौर गिल से बदसलूकी हुई थी। इसके विरोध में विरोध में पंजाब भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया था। इसके अलावा पुलिस शहर की सीमाओं मटौर, मुल्लांपुर समेत जीरकपुर बैरियर पर भी मुस्तैद रही।
कोट्
प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-राकेश कुमार, प्रभारी, सेक्टर-39 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed