फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh Health Department issued an termination order of 178 NHM employees 

सख्ती: 178 हड़ताली एनएचएम कर्मियों की सेवाएं समाप्त, पुलिस को आदेश-किसी स्वास्थ्य केंद्र में न घुस पाएं

Sat, 30 Oct 2021 12:54 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 30 Oct 2021 12:54 AM IST
सार

चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनएचएम कर्मचारियों से डीसी रेट पर वेतन लेने के साथ ही उसके मानकों के पालन के लिए कहा गया, जिससे उनके काम के घंटों में बढ़ोतरी के साथ ही अवकाश में कटौती होगी। इसी के विरोध में कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Chandigarh Health Department issued an termination order of 178 NHM employees 
हड़ताल कर रहीं एनएचएम कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए शुक्रवार को 178 एनएचएम कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया। यह सभी कर्मचारी हड़ताल पर थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मरीजों की देखभाल को लेकर अब इन कर्मचारियों पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने इन कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के साथ ही उनके नामों की सूची पुलिस को सौंप दी है और कहा है कि सूची में शामिल लोगों को जीएमएसएच-16 समेत शहर के किसी भी स्वास्थ्य केन्द्र में प्रवेश नहीं करने देना है। इसके लिए पुलिस से उचित सुरक्षा बहाल करने को कहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से एनएचएम कर्मचारियों में काफी रोष है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - दुस्साहस: परिजनों से पूछताछ पर भड़का गैंगस्टर, कहा-प्रताड़ित करना बंद न किया तो पुलिस वालों के बच्चे भुगतेंगे परिणाम 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग का कहना है कि इस संकट की घड़ी में जब कोरोना के साथ डेंगू और मलेरिया का प्रकोप फैला है, एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाकर व्यवस्था ध्वस्त करने की कोशिश की है। इसलिए उन पर कार्रवाई की गई है। वहीं दूसरी तरफ एनएचएम कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहकर विरोध प्रदर्शन जारी रखा।


स्वास्थ्य सचिव के आदेश पर उन्हें जीएमएसएच-16 में प्रवेश नहीं करने दिया गया। अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने गेट को बंद कर रखा था, जिससे कर्मचारियों ने गेट के बाहर ही दोपहर तीन बजे तक प्रदर्शन किया। अस्पताल के मुख्य द्वार को लगभग आधे घंटे तक बंद रखा गया, जिससे मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों का कहना है कि प्रशासन उनके साथ अन्याय कर रहा है, इसलिए हड़ताल जारी रहेगी।

ये है मामला
एनएचएम कर्मचारियों से डीसी रेट पर वेतन लेने के साथ ही उसके मानकों के पालन के लिए कहा गया, जिससे उनके काम के घंटों में बढ़ोतरी के साथ ही अवकाश में कटौती होगी। इसका कर्मचारियों ने विरोध किया और कहा कि इससे आउटसोर्स को बढ़ावा मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अचानक जारी किए गए आदेश के विरोध में कर्मचारी 28 अक्तूबर से हड़ताल पर चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed