फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chamber of Commerce and Industries will provide placement opportunities to the students

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराएगा

Sat, 04 Dec 2021 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Chamber of Commerce and Industries will provide placement opportunities to the students
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज ने शुक्रवार को आंतरिक गुणवत्ता मूल्यांकन प्रकोष्ठ की एक बैठक के दौरान पंचकूला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ पांच वर्षों के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए। एमओयू पर सेक्टर-1 कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अर्चना मिश्रा और पंचकूला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रधान अरुण ग्रोवर ने हस्ताक्षर किए। एमओयू के तहत पंचकूला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांच वर्षों में सेक्टर-1 कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए स्थानीय बाजारों में बेहतर प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अर्चना मिश्रा ने इस सहयोग पर प्रसन्नता और संतुष्टि व्यक्त की है। अमर टैक्स इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर ग्रोवर ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने पर प्रसन्नता व्यक्त कर आश्वासन दिया कि पंचकूला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सेक्टर-1 कॉलेज के स्टूडेंट्स को रोजगार दिलाने में हर संभव मदद करेगा। उन्होंने कहा कि वे चैंबर से जुड़ी हर इंडस्ट्रीज को को रोजगार देने के लिए कॉलेज परिसर में लाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे ताकि विद्यार्थी लाभान्वित हों।
विज्ञापन

आईक्यूएसी की संयोजक विनीता गुप्ता ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में उद्योग प्रतिनिधि अरुण ग्रोवर के अलावा स्टूडेंट्स के परिजन और कॉलेज के वरिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में डॉ. ऋचा सेतिया, डॉ. रेणु ऋषि, अनुराधा गांधी, वंदिता, सविता, डॉ. अर्चना, पूनम गिल, नवीन कुमार, डॉ. चित्रा सहित छात्र प्रतिनिधियों और कॉलेज के प्रशासनिक कर्मचारियों की भी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed