{"_id":"67b39b75f5cbd7d4ba09db66","slug":"challans-issued-to-10-private-buses-for-violating-rules-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-119720-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नियमों का उल्लंघन करने पर 10 प्राइवेट बसों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नियमों का उल्लंघन करने पर 10 प्राइवेट बसों के चालान
विज्ञापन
कालका/पिंजौर। पिंजौर-कालका-बद्दी मार्ग पर प्राइवेट बस चालकों की ओर से यातायात नियमों की अनदेखी करने पर 10 निजी बसों के चालान किए गए।
ट्रैफिक इंचार्ज शहर एवं सूरजपुर सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पिंजौर-कालका-बद्दी, बरवाला-डेराबस्सी, रायपुररानी-मौली तथा गोलपुरा रूट पर विशेष अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न टीमों को तैनात किया गया था। इस दौरा 25 से 30 बसों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली 10 बसों के खिलाफ चालान किया गया।
इन बसों के खिलाफ तेज गति से वाहन चलाने, गलत दिशा में ड्राइविंग करने, आवश्यक दस्तावेज न होने और बिना परमिट संचालन जैसी अनियमितताओं पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा, कालका क्षेत्र में भी नो पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किए गए। चालान की गई बसों में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा एवं पंजाब की विभिन्न बसें शामिल हैं।