फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chaitra Navratri from 22: Elderly, Divyang and pregnant women will get the facility of e-rickshaw

चैत्र नवरात्र 22 से : बुजुर्ग, दिव्यांग और गर्भवतियों को मिलेगी ई-रिक्शा की सुविधा

Tue, 14 Mar 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri from 22: Elderly, Divyang and pregnant women will get the facility of e-rickshaw
- मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने समीक्षा बैठक ली- मंदिर के आसपास पवित्र क्षेत्र में मीट, शराब के अलावा प्लास्टिक के थैलों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चैत्र नवरात्र 22 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस बार बुजुर्ग, दिव्यांग और गर्भवती महिला श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में एक से दूसरे स्थान तक जाने के लिए ई-रिक्शा की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा सुरक्षा के लिए 13 नाके, पांच पेट्रोलिंग और 14 निगरानी दल में 933 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मंदिर के आसपास पवित्र क्षेत्र घोषित होने की वजह से मीट, शराब और प्लास्टिक के थैलों का प्रयोग भी वर्जित होगा।सोमवार को श्रीमाता मनसा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले के मद्देनजर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने की।
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड और जिला प्रशासन की तैयारियां की समीक्षा कर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने माता मनसा देवी मंदिर और आसपास के क्षेत्र को पवित्र परिसर घोषित किया है। इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के मीट की खरीद और बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। मेले के दौरान प्लास्टिक कैरी बैग के प्रयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि मंदिर परिसर के समीप कोई भी अवैध रेहड़ी-फड़ी न लगे। उन्होंने कहा कि मेले से पूर्व वे स्वयं मंदिर परिसर का निरीक्षण करेंगे। यदि अवैध अतिक्रमण मिला तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उपायुक्त और श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक महावीर कौशिक, डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह, बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार बंसल, एचएसवीपी प्रशासक धर्मवीर सिंह, संपदा अधिकारी मानव मलिक, एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा, एसीपी सुरेंद्र सिंह यादव, एचएसवीपी एक्सईएन एनके पायल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जगह-जगह रखे जाएंगे डस्टबिन, साइन बोर्ड भी लगेंगे
नगर निगम को अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था करने के साथ डस्टबिन की सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भंडारा स्थलों के आसपास डस्टबिन की विशेष व्यवस्था की जाए। देश-प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को पीने के पानी, शौचालय, सूचना केंद्र तक आसानी से पहुंचाने के लिए जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए जाएं। एचएसवीपी और नगर निगम को सिंहद्वार से माता मनसा देवी मंदिर तक सड़कों की मरम्मत और पैचवर्क करने के निर्देश दिए हैं। मेला स्थल पर स्थापित डिस्पेंसरियां 24 घंटे खुली रहेंगी। दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मंदिर परिसर में उपलब्ध रहेंगी।



एसीपी सुरेंद्र के हाथों में रहेगी मेले की सुरक्षा
एसीपी सुरेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। माता मनसा देवी मंदिर परिसर में 13 नाके लगाए जाएंगे। इसके अलावा पांच पेट्रोलिंग दल भी लगाए जाएंगे। मेले के दौरान भीड़ और यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए 14 निगरानी पार्टियां लगाई जाएंगी। नवरात्र मेले में कुल 933 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसमें 715 पुलिसकर्मी पंचकूला और 218 पुलिसकर्मी कालका में तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed