फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chairman of Pungrain visited Grain Market, Jagraon

Panchkula News: पनग्रेन के चेयरमैन ने अनाज मंडी जगरांव का किया दौरा

Sun, 12 Oct 2025 10:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sun, 12 Oct 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Chairman of Pungrain visited Grain Market, Jagraon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। धान के सीजन में खरीद प्रबंधों और मंडियों में किसानों के लिए प्रयाप्त सहूलतों की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पनग्रेन के चेयरमैन डॉ तेजपाल सिंह गिल अनाज मंडी जगरांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार ने मंडियों में किसानों की फसलों की खरीद के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है।
चेयरमैन डॉ. तेजपाल सिंह गिल ने अनाज मंडी में किसानों और आढ़तियों से बातचीत भी की। उन्होंने किसानों और आढ़तियों की समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की धान की फसल का एक-एक दाना सुचारु और कुशल तरीके से खरीदा जाएगा और उसका उठान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार ने अनाज मंडियों से किसानों की उपज का तुरंत उठान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं और किसानों को अपनी फसल बेचते समय किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मंडियों में सूखा धान लाएं और पर्यावरण संरक्षण में सरकार की मदद करते हुए पराली न जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed