फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chain snatching in manimajra

महिला के गले की चेन छीनकर भागे बाइक सवार

Sat, 21 Sep 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
chain snatching in manimajra
मनीमाजरा। बाजार जा रही महिला से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों द्वारा चेन स्नैचिंग का मामला पुलिस के सामने आया है। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ने की मुहिम चला दी थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर 12 बजे माता राजा कौर गुरुद्वारे से सामने से देहरा साहिब मोहल्ले की रहने वाली अनीता रानी कुछ सामान लेने मनीमाजरा टाउन जा रही थीं। जैसे ही वो शांति नगर की गली नंबर-0 के पास पहुंचीं तो पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। इससे पहले कि महिला मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर पातीं दोनों मोटरसाइकिल सवार आंखों से ओझल हो गए।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि बाइक के पीछे जो युवक बैठा था उसने काले रंग की टीशर्ट पहनी थी। अचानक छीना-छपटी होने से वे घबराकर बेसुध हो गईं। वहां के दुकानदारों ने पानी आदि पिलाया, उसके बाद घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी रणजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी हासिल करने के बाद, घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के लिए पुलिस कर्मचारियों को लगा दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की मुहिम चला दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed