{"_id":"6a8b5b199d6dc13f9b0f29ee","slug":"all-nine-accused-in-amravati-firing-case-acquitted-panchkula-news-c-87-1-pan1011-140362-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अमरावती गोलीकांड में सभी नौ आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अमरावती गोलीकांड में सभी नौ आरोपी बरी
विज्ञापन
पंचकूला। अमरावती एन्क्लेव में वर्ष 2017 में हुए गोलीकांड के मामले में जिला अदालत ने नौ आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ आरोपों को ठोस साक्ष्यों से साबित नहीं कर सका। सुनवाई के दौरान मामले के मुख्य गवाह भी आरोपियों की पहचान नहीं कर सके। बरी किए गए आरोपियों में गोपाल कुमार, अमित कुमार उर्फ कृष्ण, जगपाल उर्फ पाली, तारा चंद, समर उर्फ सिम्पी, सतबीर सिंह, गुरप्रीत उर्फ गोरा, अमरिक सिंह उर्फ मिका और योगेश उर्फ बाबू शामिल हैं। सुनवाई के दौरान चालक मांगे राम की गवाही में कई विरोधाभास सामने आए। भूपिंदर सिंह ने भी अदालत में आरोपियों को पहचानने से इनकार कर दिया। अदालत ने माना कि कुछ हथियारों की बरामदगी तो दिखाई गई, लेकिन उन्हें आरोपियों से जोड़ने के लिए पर्याप्त ठोस साक्ष्य नहीं मिले। मेडिकल रिपोर्ट में दोनों शिकायतकर्ताओं की चोटें भी साधारण बताई गईं। इन परिस्थितियों में अदालत ने सभी नौ आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।
2017 में निर्माणाधीन मकान पर हुआ था हमला
पुलिस ने पांच मार्च 2017 को पिंजौर थाने में मामला दर्ज किया था। अभियोजन के अनुसार इसी रात करीब 10:15 बजे भूपिंदर सिंह उर्फ बब्बू अपने चालक मांगे राम के साथ अमरावती स्थित निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा था। आरोप था कि दो वाहनों में सवार 13-14 युवकों ने वहां पहुंचकर धमकी दी और भूपिंदर पर फायरिंग की। हालांकि वह गोली से बच गया। हमलावरों ने उसकी फार्च्यूनर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।