फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chain snatched from girl coming out of Gurudwara, fourth snatching in 17 days

Panchkula News: गुरुद्वारे से निकली युवती से झपटी चेन,17 दिन में हुई चाैथी स्नैचिंग

Sat, 21 Dec 2024 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Chain snatched from girl coming out of Gurudwara, fourth snatching in 17 days
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-15 में शक्रवार शाम 6:40 बजे घर से 200 मीटर की दूरी पर गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद निकली युवती से स्नैचर ने दस ग्राम की चेन छीनकर फरार हो गया। सूचना के बाद डायल 112, पुलिस राइडर और पीसीआर बदमाशों को पकड़ने के लिए ढूंढती रही, नहीं वह हाथ नहीं आए।
बदमाशों ने सिर पर हेलमेट लगाए हुए थे, इसलिए युवती उनका चेहरा भी नहीं देख पाई। शहर में 17 दिन में यह चौथी वारदात हो चुकी है और अब तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस अब इलाके सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है लेकिन अभी तक आरोपी का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे सेक्टर -15 अपने घर से रूपाली सिंघल (30) अपने घर से गुरुद्वारे माथा टेकने गई। जब वह शाम 6.40 बजे माथा टेकर गुरुद्वारे के सामने बाहर आईं तो पीछे से बाइक सवार स्नैचर ने उनके गले से स्नैचिंग कर ली। स्नैचिंग के दौरान उनके गले से दस ग्राम की सोने के चैन छीनकर आरोपी स्नैचर फरार हो गया। उन्होंने लोगों से बचाओ बचाओ की अवाज लगाई तब तक स्नैचर अपनी बाइक सहित फरार हो गया। उन्होंने बताया कि स्नैचर काला हेलमेट पहने हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह काले दस्ताने के साथ काली मोटरसाइकिल से आया था। बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाईं। सेक्टर -15 निवासी रूपली सिंघल ने बताया कि यह चैन उन्होंने खरीदी थी। सेक्टर -15 चौकी प्रभारी जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। स्नैचिंग की सूचना के बाद बाॅर्डर नाकों पर पुलिस ने मैसेज भेजकर टीम को अलर्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed