{"_id":"67fd64ba9dcc13bb850e2b29","slug":"chain-snatched-from-a-woman-walking-on-the-street-panchkula-news-c-87-1-pk11006-121597-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: गली में टहल रही महिला से छीनी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: गली में टहल रही महिला से छीनी चेन
Tue, 15 Apr 2025 01:10 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में स्नैचिंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को घर से टहलने गई महिला से स्नैचिंग हो गई। सेक्टर-7 निवासी रुचिका मित्तल की शिकायत पर सेक्टर-7 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुचिका ने बताया कि रात आठ बजे मकान के बाहर गली में टहल रही थी तभी पीछे से स्नैचर आया और गले से चेन झपटकर भाग गया।
रुचिका ने बताया कि आरोपी स्नैचर गली में ही कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर पैदल चल रहा था। वह काफी समय से से रेकी कर रहा था। जैसे ही मकान से निकलकर गली में चलने लगी तो घात लगाए बैठा स्नैचर पीछे से आया और गर्दन में पहनी चेन को झपटकर भाग गया। इस दौरान आधी चेन गले में अटक गई। वारदात के बाद शोर मचाने पर स्नैचर मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग गया। गले में 15 ग्राम की सोने की चेन पहनी हुई थी।
सेक्टर-7 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रुपेश चौधरी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपी को ट्रेस करने में लगी है। फुटेज में वारदात कैद हो गई है। स्नैचर को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।