फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chain snaching in chandigarh

सैर कर लौट रही महिला से छीनी चेन, धक्का देकर गिराया

Thu, 18 Jul 2019 02:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
Chain snaching in chandigarh
चंडीगढ़। सेक्टर-44 में बुधवार शाम को घर से बाहर सैर करने निकली एक महिला के गले से दो स्नैचरों ने सोने की चेन झपट ली। पीड़ित महिला जब तक शोर मचाती बाइक सवार दोनों स्नैचर भाग निकले। शोरशराबे के बाद लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर स्नैचर्स की तलाश शुरू कर दी है। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को झपटमारों की बाइक का नंबर मिल गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रेनू चोपड़ा (53) पटियाला में एक बैंक में काम करती हैं। बुधवार शाम को वह अपने घर के बाद टहलने निकली थीं। सैर के बाद घर वापस लौटते समय वह फोन पर बात कर रही थीं, तभी पीछे से बाइक सवार दो स्नैचर आए और उनके गले से चेन झपट ली। रेनू ने स्नैचरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन स्नैचर उन्हें धक्का देकर भाग निकले। धक्के से रेनू नीचे गिर पड़ी, जिससे उन्हें काफी चोट भी लगी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लोगों का कहना है कि साउथ डिवीजन में पांच दिनों में यह चेन स्नैचिंग की तीसरी वारदात है। तीनों ही मामलों में पुलिस किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे लोगों में काफी दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed