फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Central government is working to end Punjab's rights on Chandigarh: Majithia

Panchkula News: चंडीगढ़ पर पंजाब के हक को खत्म करने का काम कर रही केंद्र सरकारः मजीठिया

Fri, 05 Apr 2024 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Central government is working to end Punjab's rights on Chandigarh: Majithia
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह चंडीगढ़ पर पंजाब के हक को खत्म करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के रोजगार में 60-40 के रेशो से नियुक्ति होती है, जिसमें 60 प्रतिशत पंजाब के अधिकारियों को प्रतिनिधित्व दिया जाता है। अब पंजाब के नौजवानों का हक छीना जा रहा है और प्रदेश की दावेदारी खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। इसका अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग खुद ही भर्ती शुरू करने पर काम कर रहा है। मजीठिया ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि चंडीगढ़ के हेल्थ विभाग की तरफ से इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब के गांवों से बना है, लेकिन अब धीरे-धीरे 60-40 का रेशो खत्म किया जा रहा है। चंडीगढ़ खुद ही अब पंजाब व हरियाणा के अधिकार वाले पदों पर भर्ती कर रहा है। इससे पहले ड्राइवर, पुलिस कर्मी समेत अन्य पदों पर भर्ती में भी ऐसा ही किया गया, इसलिए उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि वह इस मामले को प्रमुखता के साथ उठाएं।
विज्ञापन

मजीठिया ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह इस फैसले को वापस ले। साथ ही पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से भी जवाब मांगा है कि वह चंडीगढ़ पर किसका हक मानते हैं। मजीठिया ने कहा कि अगर जाखड़ चंडीगढ़ को पंजाब का मानते हैं तो इस नोटिफिकेशन को रद्द करवाने के लिए काम करें, क्योंकि केंद्र में उनकी भाजपा सरकार है।
विज्ञापन

यह है मामला
यूटी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्वास्थ्य विभाग के पदों पर भर्ती नियमों का ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है और इस पर लोगों के सुझाव मांगे गए हैं। इसमें प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर, जॉइंट प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट), सीनियर मेडिकल ऑफिसर/डिस्ट्रिक्ट फैमिली वेलफेयर ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर और डेंटल सर्जन आदि पद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप और कांग्रेस पर भी बोला हमला, कहा - सब मिले हुए हैं
मजीठिया ने आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर भी सियासी हमला बोला है। एक्स पर पोस्ट डालकर उन्होंने दो फोटो शेयर की हैं। इसमें एक फोटो सीएम भगवंत मान और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की है, जबकि दूसरी फोटो सोनिया गांधी और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की है। उन्होंने लिखा है कि पंजाबियों यह है गठजोड़। सब मिले हुए हैं। आखिर में उन्होंने लिखा यह दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे।

बता दें कि आप और कांग्रेस दोनों ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन पंजाब में दोनों अलग चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों दल के नेता भी इस चीज के पक्ष में नहीं थे। वहीं कुछ दिन पहले आप के राष्ट्रीय संयोजक की गिरफ्तारी के विरोध में रामलीला मैदान में रैली हुई थी। इसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत बड़े नेता पहुंचे थे। साथ ही सभी मंच पर इकट्ठे बैठे थे। इसी को लेकर मजीठिया ने दोनों पार्टियों पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed