फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Celebration on Amar Ujala Foundation Day, a gathering of songs and music

Panchkula News: अमर उजाला स्थापना दिवस पर जश्न, गीत और संगीत की सजी महफिल

Tue, 22 Jul 2025 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Celebration on Amar Ujala Foundation Day, a gathering of songs and music
पंचकूला। अमर उजाला चंडीगढ़ के 26 वर्ष पूरे होने पर सेक्टर-10 केसी क्रॉस होटल में सोमवार को स्थापना दिवस का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में समाचार वितरकों और संस्थान की पूरी टीम ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सभी लोगों ने अमर उजाला के 26 वर्षों की अविराम यात्रा से जुड़े अनुभव साझा किए। इस मौके पर सालभर सराहनीय कार्य करने वाले श्रेष्ठ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। उसके बाद गीत-संगीत की महफिल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर शुरू हुआ।
विज्ञापन

एक ओर जहां नींबू दौड़ और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता ने सबको हंसाया, वहीं कुछ कर्मचारियों ने गीत पर नृत्य भी पेश किया। समा बना तो कंपनी के मुलाजिमों ने अनुभव साझा किए। वहीं, कुछ कर्मचारियों ने कहा कि कोरोना काल सबके लिए चुनौतीपूर्ण समय था, लेकिन चुनौतियां हमेशा अवसर देती हैं और यह चुनौतीपूर्ण समय ही चमकने का बेहतर समय होता है। मुश्किल परिस्थिति में भी अमर उजाला की चमक बरकरार रही।
विज्ञापन


इन्हें किया सम्मानित
कार्यक्रम में समाचार पत्र वितरक यूनियन चंडीगढ़ के प्रधान मदन शर्मा सहित यूनियन के सदस्य पंकज भट्ट, अरुण भंडारी, डीएन तिवारी, अमृतपाल, रोहित और संदीप भारद्वाज को सम्मानित किया गया। पंचकूला के प्रधान अश्वनी कुमार के साथ यूनियन के सदस्य प्रीतम, राजीव चौहान, सुखबीर शौरभ, मोनू व रॉकी को सम्मानित किया गया। वहीं, मोहाली के प्रधान हरप्रीत सिंह, चरणजीत, मिस्टर चावला को सम्मानित किया गया। इसके अलावा समाचार पत्र एजेंट बंधु जश्मत सिंह, शिव कुमार, मयंक जिंदल, राकेश वर्मा, श्री भगवान, रीषी, सचिन, गोल्डी, मोहन शर्मा, बसंत को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed