{"_id":"671588448683567aab01d324","slug":"celebration-of-karvachaith-told-the-story-distributed-gifts-broke-the-fast-by-drinking-water-pkl-office-news-c-87-1-pan1004-116502-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचाैथ की धूम : कथा सुनाई, बांटे उपहार, पानी पीकर खोला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचाैथ की धूम : कथा सुनाई, बांटे उपहार, पानी पीकर खोला व्रत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। करवाचौथ का पर्व जिले में रविवार को धूमधाम और उत्साह से मनाया गया। अलग-अलग सेक्टरों के पार्कों में महिलाओं ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। एक दूसरे को करवाचौथ व्रत की कथा सुनाई और आपस में उपहार बांटे। रात को चांद के दीदार करने के बाद पानी पीकर व्रत खोला। दिन में महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया। सेक्टर-6, 10, 15, 26, 28 सहित शहर के अन्य पार्कों में शाम को महिलाएं एकत्रित हुईं। महिलाएं अलग-अलग परिधानों में सजकर आई हुईं थीं। दिन में तंबोला, अंताक्षरी आदि गेम्स खेलकर महिलाओं ने समय व्यतीत किया।
सेक्टर-15 श्री रघुनाथ मंदिर, सेक्टर-21 श्री शिव मंदिर, सेक्टर-9 प्राचीन शिव मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में महिलाओं ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। मंदिरों में पूजा अर्चना की। सुबह से शाम तक भीड़ देखने को मिली। महिला संकीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाएं रात तक चांद का दीदार करती नजर आईं। चांद निकलने वाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर महिलाओं ने पानी पीकर करवाचौथ का व्रत खोला। अलग-अलग सेक्टरों की मार्केट में रविवार को भी भीड़ रही।
चांद निकलने के बाद शहर के ज्यादातर रेस्टोरेंट भरे हुए थे। लोगों को बुकिंग के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई रेस्टोरेंट द्वारा प्री बुकिंग का इंतजाम किया गया था। इसके अलावा मार्केटों की पार्किंग में लोगों को कार लगाने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। सेक्टरों की मार्केट की लगभग सभी पार्किंग फुल थी।