फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cash and valuables stolen after breaking the window of a car parked outside the house.

Panchkula News: घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर नकदी-सामान चोरी

Wed, 12 Aug 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Cash and valuables stolen after breaking the window of a car parked outside the house.
सेक्टर-21 में वारदात, 5-6 हजार रुपये, कपड़ों से भरे बैग, चाबियां और दस्तावेज ले गए चोर
विज्ञापन

पुलिस ने केस की जांच शुरू की, आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-21 में घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर 5-6 हजार रुपये नकद, कपड़ों से भरे तीन-चार बैग, घर की चाबियां और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। सोमवार रात हुई वारदात के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
सेक्टर-21 निवासी नितिन खट्टर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने सोमवार रात कार कुछ देर के लिए घर के बाहर खड़ी की थी। रात करीब 11 बजे जब वह कार को घर के अंदर पार्क करने पहुंचे तो बाईं ओर का शीशा टूटा हुआ मिला। कार की जांच करने पर अंदर रखा सामान गायब था।
विज्ञापन

नितिन के अनुसार कार में करीब 5 से 6 हजार रुपये नकद, कपड़ों से भरे तीन-चार बैग, घर की चाबियां और कुछ जरूरी दस्तावेज रखे थे। चोर शीशा तोड़कर यह सामान ले गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बाद में सेक्टर-20 थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed